file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

25 जनवरी को स्वर्ण जयंती समारोह में आएंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, साल भर आयोजित होंगे 51 कार्यक्रम

1
IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

स्वर्ण जयंती समारोह 25 जनवरी को रिज मैंदान पर मनाया जाएगा। कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शामिल होंगे। मुख्यमंत्री ने आज शिमला में पत्रकार वार्ता कर कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी।

मुख्यमत्री ने कहा कि स्वर्ण जयन्ती समारोह हमारी सरकार के कार्यकाल में होना सौभाग्य की बात है। हिमाचल कठिन भौगोलिक परिस्थितियों वाला प्रदेश है लेकिन 50 वर्षों की यात्रा महत्वपूर्ण है। इसके बारे में हर व्यक्ति जाने उसके लिए सरकार  पूरे साल 51 कार्यक्रम किए जाएंगे। इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह व बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर तथा राज्यपाल रहेंगे। 11 बजे मुख्यतिथि शिमला पहुचेंगे। सभी विधानसभा क्षेत्र के उपमंडल स्तर पर एलईडी से कार्यक्रम का प्रसारण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का डीडी के चेनलो। उन्होंने बताया कि डाक टिकट का अनावरण भी इस अवसर पर किया जाएगा। 25 जनवरी 1971 को हिमाचल को जब पूर्ण राज्य का दर्जा मिला उस समय प्रति व्यक्ति आय 651 रुपये थी और वर्तमान में 1 लाख 95 हजार दो सौ पछपन है। उस समय कृषि 911.7 हेक्टयर था वर्तमान में 959.2 हेक्टेयर है। सड़के उस वक्त 7370 किलोमीटर वर्तमान में 38470 किलोमीटर है। 1971 में 1 मेडिकल कॉलेज मेडिलक 6 कॉलेज सरकार 1 एम्स 1 प्राइवेट कॉलेज है। प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा मिलने के समय साक्षरता दर 31.96 थी आज 86.60 है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश के विकास का श्रेय पूर्व के सभी मुख्यमंत्री व लोगों को दिया।
मुख्यमंत्री ने 51 कार्यक्रमो में प्रमुख रूप से हर क्षेत्र के विकास की जानकारी लोगों तक पहुचाने के लिए स्वर्णिम रथ यात्रा शुरू की जायेगी। सभी जिलों में यह कार्यक्रम होगा। पंचायत चुनाव में चुने हुए सदस्यों को इन कार्यकर्मो  के साथ जोड़ा जाएगा। नई पीढ़ी तक हिमाचल के इतिहास को पहुचने के लिए स्कूलों में प्रतियोगिता करवाई जाएगी। इसके अलावा जिस व्यक्ति ने किसी क्षेत्र में विशेष कार्य किया है उन्हें सम्मनित किया जाएगा। अंतराष्ट्रीय मेलों में एक दिन स्वर्ण जयंती हिमाचल की प्रदर्शनियां लगाई जाएगी। MLA और MP का भी इन कार्यकर्मो के तहत सम्मान किया जाएगा। सभी विभागों के अलग अलग कार्यक्रम किए जाएंगे जिसमे हिमाचल तब ओर अब की स्थिति प्रस्तुत की जाएगी। जिसमें आने वाले 50 वर्षों की परिकल्पना के लिए लोगों के सुझाव भी लिए जाएंगे आने वाले पचास वर्षों में हिमाचल कहा होना चाहिए इसकी परिकल्पना की जाएगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

कुल्लू में नहीं है फ्लू का कोई भी मामला खण्ड स्तर पर गठित किए गए हैं कार्यबल- डाॅ ऋचा वर्मा

Sun Jan 24 , 2021
एप्पल न्यूज़, कुल्लू उपायुक्त डाॅ. ऋचा वर्मा ने कहा कि जिला में एवियन इन्फ्लूएंजा जैसी बीमारी का बहरहाल कोई मामला नहीं है। इसपर लोगों को पैनिक करने की कोई जरूरत नहीं है और न ही घबराने की आवश्यकता है। वह एवियन इन्फ्लूएंजा की रोकथाम व नियंत्रण के लिए कार्यनीति पर […]

You May Like

Breaking News