सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

रविवार को बद्दी में भाजपा के आईटी योद्धाओं का मार्गदर्शन करेंगे भाजपा दिग्गज

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

भाजपा आईटी विभाग के प्रदेश संयोजक चेतन बरागटा ने बताया कि आईटी विभाग हिमाचल प्रदेश की प्रदेश कार्यसमिति बैठक बद्दी में होने जा रही है। प्रदेश कार्यसमिति में भाजपा सोशल मीडिया एवं आईटी को लेकर मंथन करने जा रही है और इस कार्यसमिति में 2022 कि मिशन रिपीट के लक्ष्य में आईटी विभाग की क्या रणनीति रहने वाली है उसको लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ,भाजपा हिमाचल प्रदेश के सह प्रभारी संजय टंडन विशेष रूप में उपस्थित रहेंगे।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री 10:30 बजे कार्यस्थल पर पहुंच जाएंगे 11 बजे सभी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात सुनेंगे।
उन्होंने बताया कि भाजपा के सभी आईटी योद्धाओं को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर एवं भाजपा हिमाचल प्रदेश के सह प्रभारी संजय टंडन का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त होगा। इस बैठक में संसदीय क्षेत्र के अनुसार बैठकें भी की जाएगी और प्रदेश का निर्देश दिया जाएगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

Breaking- हिमाचल के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को अब मिलेगी उच्च स्तरीय सुरक्षा, QPT और पेशेवर पुलिस कमांडो होंगे तैनात -DGP

Sat Feb 27 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमलाविधानसभा में शुक्रवार को बजट अभिभाषण के बाद हुई घटना के बाद शनिवार को पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ राजभवन में राज्यपाल से भेंट की। विधानसभा परिसर में हुई घटना के मद्देनजर राज्यपाल ने डीजीपी के साथ सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा […]

You May Like

Breaking News