IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

राज्यपाल ने शिमला में किया शिव सिंह चौहान की पुस्तक “हिमाचल प्रदेश के पांच सपूत” का विमोचन

9
IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला
राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने साहित्यकार, समाजसेवी और सूचना एवं जन संपर्क विभाग से सेवानिवृत्त अधिकारी शिव सिंह चैहान द्वारा लिखित पुस्तक- हिमाचल प्रदेश के पांच सपूत का विमोचन किया। यह पुस्तक हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्रियों के राज्य के विकास में योगदान पर केंद्रित है।


राज्यपाल ने लेखन के क्षेत्र में शिव सिंह चैहान के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह वर्ष हम हिमाचल प्रदेश के स्वर्ण जयंती पूर्ण राज्यत्व वर्ष के रूप में भी मना रहे हैं। हमारे नेतृत्व ने प्रदेश को किस तरह आगे बढ़ाया और विकास के लिए उनका क्या दृष्टिकोण था, यह महत्वपूर्ण है। लेखक ने सरकार के साथ काम करते हुए अपने अनुभवों को पुस्तक के माध्यम से पाठकों तक लाया है। उन्होंने कहा कि भावी पीढ़ी के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण है कि वे अपने अतीत के दौर को भी समझंे।
इस मौके पर, शिव सिंह चैहान ने राज्यपाल को अपनी पुस्तकों का संग्रह भी भेंट किया। इनमें ममता के मंदार, कतरन से परिवर्तित होती नारी, एक सफल राजनेता और हिमाचली शक्ति-पीठ शामिल हैं।
सोलन जिले से संबंधित 90 वर्षीय शिव सिंह चैहान ने पुस्तक के माध्यम से प्रदेश में हुए राजनैतिक बदलाव, आर्थिक परिवर्तन और स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क निर्माण, कृषि एवं बागवानी, औद्योगिकीकरण इत्यादि क्षेत्रांे में हुए विकास को पुस्तक में स्थान दिया है।
पूर्व इंजीनियर श्याम लाल शर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थे। उन्होंने भी राज्यपाल से अपने अनुभव साझा किए।
शिव सिंह चैहान के पुत्र यादवेेद्र सिंह चैहान, जो राज्य सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग से संयुक्त निदेशक के पद से सेवानिवृत्त हुए है, भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

CII उत्तरी क्षेत्र के लिए रोजगार सृजन सर्वोच्च प्राथमिकता, प्रमुख सेवाओं के डिजिटलीकरण की करेगा वकालत- मुंजाल

Fri Apr 16 , 2021
एप्पल न्यूज़, सोलन सीआईआई उत्तरी क्षेत्र के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अभिमन्यु मुंजाल ने वर्ष 2021-22 के लिए उत्तरी क्षेत्र में सीआईआई के एजेंडे और फोकस क्षेत्रों को साझा किया । “हमारी पहली प्राथमिकता विनिर्माण, आतिथ्य, खाद्य और कृषि, बुनियादी ढांचे और पर्यटन जैसे उद्योगों पर ध्यान केंद्रित करके उत्तरी क्षेत्र में […]

You May Like

Breaking News