IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

अनुराग ठाकुर की ओर से भेजी कोविड 19 में अहम भूमिका निभाने वाले जरूरी सामान की खेप पहुंची बिलासपुर

6
IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, सुरेन्द्र जम्वाल, बिलासपुर

केंद्रीय राज्य वित मंत्री अनुराग ठाकुर की ओर से कोविड 19 की लडाई लडने में अहम भूमिका निभाने वाले जरूरी सामान की खेप बिलासपुर पहुंच गई है।

जिसे यहां पर सर्किट हाउस में सदर विधायक सुभाष ठाकुर, प्रदेश भाजपा प्रमुख प्रवक्ता व पूर्व विधायक रणधीर शर्मा व जिला भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र सांख्यान की अगुवाई में उपायुक्त रोहित जम्वाल को सौंपा गया।

इस अवसर पर प्रदेश भाजपा प्रमुख प्रवक्ता व पूर्व विधायक रणधीर शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अगुवाई में प्रदेश सरकार कोविड 19 कें संक्रमण से लोगों को बचाने के लिए कई अहम कदम उठा रही है। और कोविड अस्पताल बनाए जा रहे है। वहीं कोविड काल मे लोगों को पांच किलो ग्राम मुफत राशन उपलब्ध करवाया जा रहा है। उन्होंने सांसद व केंद्रीय राज्य वित मंत्री अनुराग ठाकुर द्धारा भेजे गए सामान के प्रति उनका आभार जताया।

इस अवसर पर विधायक सुभाष ठाकुर ने केंद्रीय राज्य वित मंत्री अनुराग ठाकुर द्धारा भेजे गए सामान के प्रति उनका आभार जताया। इस अवसर पर उपायुक्त रोहित जम्वाल ने कहा कि जब जब जिला प्रशासन को कोविड 19 के खिलाफ लडाई लडने में जूररी सामान की आवश्यकता पडी तो केंद्रीय राज्य वित मंत्री अनुराग ठाकुर ने भरूपर मदद की है। उनके द्धारा भेजा गया सामान कोविड 19 के खिलाफ चल रही लडाई में मददगार साबित होगा। जिसका लाभ लोगो को मिलेगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल में शहरी स्थानीय निकायों के 4082 सफाई कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि के रुप में स्वीकृत किए 2.45 करोड़-भारद्वाज

Thu May 20 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा कि प्रदेश सरकार ने 2.45 करोड़ रुपये शहरी स्थानीय निकायों के 4082 सफाई कर्मचारियों को प्रोत्साहन राशि के रुप में स्वीकृत किए हैं। शिमला से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में उन्होंने कहा कि सभी शहरी स्थानीय निकायों मे कार्यरत सफाई […]

You May Like

Breaking News