IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

काग्रेस नेताओं के मतभेदों को दूर कर लिया है अब MLA या PCC का कोई पदाधिकारी “प्रेस” में नहीं जाएगा- हुड्डा

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

कांग्रेस के भीतर chl rhe हाई वोल्टेज ड्रामा को समाप्त करने के लिए प्रभारी बनाए गए कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा राज्यसभा चुनाव में जो हुआ, वो दुर्भाग्यपूर्ण था। हमने सभी विधायकों से बातचीत की है। हमारे सभी विधायक अभी एकजुट हैं।

सुक्खू सीएम बने रहेंगे, इस सवाल पर डीके शिवकुमार ने कहा, कांग्रेस ने चुनाव जीता और वो चीफ मिनिस्टर बने तो इस सवाल का कोई मतलब नहीं है।

हाईकमान ने सुक्खू को चुना था। भाजपा रोज कोई ना कोई ऑपरेशन चला रही है। हिमाचल में सुक्खू ही सीएम रहेंगे।

प्रेस में नहीं जाएंगे पदाधिकारी

वही इस दौरान भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि राज्यसभा के एक सीट के लिए हुए चुनाव में पार्टी की हार हुई है।

दो दिन तक हुई बैठकों में इसके कारणों को जाना गया है। छोटे मोटे मतभेदों को दूर कर लिया गया है।

भूपिंदर सिंह हुडा ने कहा- सभी विधायकों से बातचीत के बाद मतभेद सुलझा लिए गए हैं।

हम एकजुट होकर लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। एक कोऑर्डिनेटिंग कमेटी बनाई जाएगी। कोई भी विधायक या पीसीसी पदाधिकारी भीतर की बातें लेकर प्रेस में नहीं जाएंगे।

Share from A4appleNews:

Next Post

विद्रोह शांत होने के बाद सुक्खू कैबिनेट बैठक में "बजट घोषणाओं" को मंजूरी, 7वें राज्य वित्त आयोग के गठन का निर्णय, मेधावी छात्र खुद खरीदेंगे लैपटॉप

Thu Feb 29 , 2024
एप्पल न्यूज, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आज यहां आयोजित प्रदेश मंत्रिमण्डल की बैठक में ग्राम पंचायतों एवं नगर निकायों (म्युनिसिपेलेटीज) की वित्तीय स्थिति की समीक्षा और प्रदेश सरकार को इस संदर्भ में संस्तुति प्रदान करने के दृष्टिगत 7वें राज्य वित्त आयोग के गठन का निर्णय […]

You May Like

Breaking News