file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

रामपुर बुशहर में कलेड़ा मझेवटी पंचायत द्वारा कलेड़ा एरली के मध्य डीपीएफ कलेड़ा में मनाया गया वन महोत्सव

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर

कलेड़ा मझेवटी पंचायत द्वारा कलेड़ा एरली के मध्य डीपीएफ कलेड़ा में वन महोत्सव मनाया गया। इस दौरान प्रधान ग्राम पंचायत कलेड़ा मझेवटी प्रोमिला मेहता ने विशेष रूप से शिरकत करते हुए पौधारोपण का शुभारंभ किया।

प्रधान प्रोमिला मेहता और वन रक्षक हितेश ठाकुर की मौजूदगी में देवदार के 200 पौधे रोपित किए गए। महोत्सव के दौरान देवदार के नए पौधे रोपित किए जाने जारी हैं तथा पौधे जो पहले रोपित किए गए थे, उनकी देखभाल की जाएगी।

ग्राम पंचायत द्वारा आयोजित वन महोत्सव में वन विभाग के साथ महिला मंडल कलेड़ा, महिला मंडल बालीधार, युवक मंडल एरली का विशेष सहयोग रहा। प्रधान प्रोमिला मेहता ने इस दौरान कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण जरूरी है।

उन्होंने कहा कि केवल बरसात के दौरान वन महोत्सव के समय ही नहीं, बल्कि जब भी हमें मौका मिले, पौधारोपण करना चाहिए। हर व्यक्ति को जीवन में अधिक से अधिक पौधारोपण करने पर जोर देते हुए प्रोमिला मेहता ने कहा कि प्रकृति को सुंदर बनाए रखने के लिए पौधारोपण किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि ऐसा न हो कि पौधारोपण तक ही महोत्सव सीमित रहे, बल्कि जो पौधे रोपित किए जाएं, उनकी देखभाल भी सुनिश्चित की जाए।

युवक मंडल ऐरली से अशवनी शर्मा ने कहा कि कुछ सालों में जंगलों और वृक्षों की हो रही अंधाधुंध कटाई के कारण वातावरण का संतुलन बिगड़ गया है और मौसम में काफी बदलाव आ गया है तथा लगातार तापमान में बढ़ोतरी हो रही है इन सब को देखते हुए पौधा लगाना अनिवार्य हो गया है।

पर्यावरण के बिगड़ते हालात को देखते हुए अशवनी शर्मा ने सरकार से आग्रह किया कि भविष्य में टी डी अधिकार के अंतर्गत जो पेड़ प्रार्थी को स्वीकृत किया जाता है उसके बदले प्रार्थी से दो नए पौधे लगवाना सुनिश्चित करें, ताकि पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिल सके।

इस मौके पर प्रधान प्रोमिला मेहता, वन रक्षक हितेश ठाकुर, सरोज ठाकुर, हरनाम ठाकुर, आगरा शर्मा, मीना कुमारी, अशवनी शर्मा, संजना, संतोष, बाली करण व अन्य मौजूद रहे।

Share from A4appleNews:

Next Post

अनुराग ठाकुर सहित चारों सांसदों ने दिल्ली में की हिमाचल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से भेंट

Sun Jul 25 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप, केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर, लोक सभा सांसद किशन कपूर, राज्य सभा सांसद इंदू गोस्वामी एवं प्रदेश सरकार के वन मंत्री राकेश पठानिया ने हिमाचल के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर से दिल्ली में शिष्टाचार भेंट की। सभी भाजपा […]

You May Like

Breaking News