IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

सवर्ण आयोग के गठन की मांग को लेकर विधानसभा का घेराव करने आए क्षत्रिय महासभा को पुलिस ने चौड़ा मैदान में रोका, जमकर की नारेबाजी

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश में सवर्ण आयोग के गठन को लेकर क्षत्रिय महासभा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए है। देवभूमि क्षत्रिय संगठन ने आज अपनी मांग को लेकर विधानसभा की तरफ़ कूच किया लेकिन पुलिस ने इन्हें बेरिगेटिंग कर चौड़ा मैदान में ही रोक लिया।

1000 के करीब इन लोगों ने सरकार के ख़िलाफ़ जमकर नारेबाज़ी की और कानून लाकर जल्द आयोग के गठन की मांग उठाई है। इससे पहले संगठन मुख्यमंत्री आवास ओक ओवर के बाहर धरने पर बैठ गया था।

क्षत्रिय संगठन सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगा रहा है। संगठन के अध्यक्ष रुमित ठाकुर का कहना है कि अप्रैल में सरकार ने आयोग गठन करने का आश्वासन दिया था। लेकिन अभी तक सरकार की ओर से इसको लेकर कोई कदम नही उठाया गया।

सरकार सवर्ण समाज की अनदेखी कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांग पर अमल नहीं किया गया तो चुनावों के दौरान वह किसी भी विधायक को अपने घर मे घुसने नही देंगे।

Share from A4appleNews:

Next Post

आनी के महिला मंडल रौं व ज्ञान विज्ञान समिति ने रोपी हरियाली, लोगों से किया पर्यावरण को बचाने का आहवान

Mon Aug 2 , 2021
एप्पल न्यूज़, सीआर शर्मा आनी खाली पड़ी वन भूमि को हरा भरा करने और लोगों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत दलाश के  महिला मंडल रौं तथा हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति जोन दलाश के संयुक्त तत्वावधान में रौं के समीप ग्वालधार में खाली पड़ी […]

You May Like

Breaking News