‘कौन बनेगा करोड़पति’ में पूछा गया हिमाचल के छोकरे ‘कैप्टन अनुराग ठाकुर’ पर सवाल, लखनऊ के अमन ने जीते 6.40 लाख

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, ब्यूरो

देश के सबसे बड़े TV कार्यक्रम कौन बनेगा करोड़पति के एपिसोड में बुधवार को अमिताभ बच्चन ने जो सवाल पूछा वाकई हिमाचलवासियों के लिए गर्व की बात थी। क्योंकि सवाल ही ऐसा था जो जुड़ा है हिमाचल के छोकरे सांसद और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर से।

लखनऊ का अमन हॉट सीट पर बैठा था और सवाल था 6.40 लाख का। अमिताभ बच्चन ने पूछा कि मार्च 2021 में कौन से भारतीय राजनेता प्रादेशिक सेना में कप्तान के रूप में पदोन्नत होने वाले पहले सेवारत सांसद बने..?

इसके जवाब में अमन ने तपाक से उत्तर दिया कि अनुराग ठाकुर। और कहा कि उनकी फोटो कुछ समय पूर्व ही देखी थी, जो वर्दी में थी। सच मे अनुराग ठाकुर ने देश व प्रदेश का नाम रोशन किया है। तभी तो सवाल KBC के सैट पर भी पूछे जाने लगे हैं।

यूँ अनुराग ठाकुर यूथ आइकॉन हैं। BCCI, फिर सांसद, कैप्टन और अब केंद्रीय मंत्री के रूप में उनका जलवा लगातार दिख रहा है। युवाओं के बीच अच्छी पैठ रखने वाले अनुराग ठाकुर की ख्याति जिस तरह बढ़ रही है वैसे ही उनका कद भी बढ़ता जा रहा है और अब युवाओं को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में वह और भी ऊंचे पद पर दिखेंगे।

Share from A4appleNews:

Next Post

त्रिदेव सम्मेलनों से बढ़ी भाजपा की शक्ति : टंडन

Wed Sep 1 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला भाजपा सह प्रभारी संजय टंडन ने कहा कि आज हमारे भारत देश का नेतृत्व दुनिया को नेतृत्व दे रहा है । हमारे नेतृत्व की दुनिया भर में ख्याति है । भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है और भाजपा की शक्ति को बढ़ाना हम सभी का […]

You May Like