file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

वीरभद्र सिंह के नाम पर श्रद्धांजलि- सिम्पैथी वोट से मंडी उपचुनावों में कांग्रेस को मिली जीत, तब हारी भाजपा- मारकंडा

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

मंडी लोकसभा सीट पर उपचुनाव हारने के बाद भाजपा के नेता अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए कांग्रेस की जीत के कई कारण बता रहे हैं। ऐसे में मंत्री रामलाल मार्कंडय ने अब कांग्रेस की जीत का कारण वीरभद्र सिंह के नाम पर सिम्पैथी वोट बैंक को दिया है।

उन्होंने कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र के लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि के नाम पर वोट दिया, इसलिए मंडी में भाजपा चुनाव हार गई। सरकार के काम पर नहीं, बल्कि सिम्पैथी वोट के चलते कांग्रेस को यहां से वोट मिले हैं। आगामी 2022 के चुनावों में सिम्पैथी वोट का असर नहीं होगा और भाजपा मंडी जिला में बड़े मार्जन से जीत दर्ज करेगी।

उन्होंने कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र के लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि के नाम पर वोट दिया, इसलिए मंडी में भाजपा चुनाव हार गई। सरकार के काम पर नहीं, बल्कि सिम्पैथी वोट के चलते कांग्रेस को यहां से वोट मिले हैं। आगामी 2022 के चुनावों में संपथी वोट का असर नहीं होगा और भाजपा मंडी जिला में बड़े मार्जन से जीत दर्ज करेगी।

दिल्ली दौरे को लेकर मंत्री ने सफाई देते हुए कहा कि चुनाव को लेकर नहीं, बल्कि हिमाचल में जनजातीय क्षेत्र के मुद्दों को लेकर दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष और आला नेताओं से मुलाक़ात की। हिमाचल प्रदेश में भी बिरसा मुंडा की की याद में जनजातीय उत्सव मनाया जाएगा। किन्नौर ओर लाहौल स्पीति में जनजातीय विकास और बिरसा मुंडा के योगदान को हिमाचल भी याद करेगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

नेचुरल फार्मिंग फैलो का परिणाम घोषित, 11 अभ्यर्थी चयनित

Tue Nov 16 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना की राज्य परियोजना कार्यान्वयन इकाई द्वारा 4 अक्तूबर, 2021 को सीनियर नेचुरल फार्मिंग फैलो के 1 पद और नेचुरल फार्मिंग इंटर्न के 10 पदों के लिए आयोजित चयन प्रक्रिया के अंतर्गत चयनित अभ्यर्थियों के नाम घोषित किए जाते हैं। राज्य परियोजना कार्यान्वयन […]

You May Like

Breaking News