IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

बधाई- नव वर्ष पर बुशहर में ब्रांदली के देवता “चतरखण्ड पंचवीर” का जन्मदिन हर्षोल्लास से मनाया, हजारों लोगों ने लिया आशीर्वाद

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर

नव वर्ष पर हिमाचल प्रदेश के रामपुर बुशहर में ब्रांदली गांव के देवता
चतरखण्ड पंच वीर का जन्मदिन पूरे हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर दूर-दूर से हजारों लोग जन्मदिन के अवसर पर देवता के मंदिर पहुंचे जहां वाद्य यंत्रों व फूल मालाओं के साथ देवता का श्रृंगार किया गया और विधि विधान व परम्परा के साथ जन्मदिन मनाया गया।

मान्यता है कि देवता के जन्मदिन के अवसर पर देवता के द्वार
पहुंचने वालों की हर मन्नत पूरी होती है। जन्मदिन के अवसर पर वाद्य यंत्रो की धुनों में देवता को सर्वप्रथम फूल मालाओं से सजाया जाता है। पूजा पाठ व् श्रृंगार के बाद लोग श्रद्धानुसार उपहार और भेंट चढ़ाते है और आशीर्वाद लेते है।

इस दौरान लोग खूब नाच गान भी करते हैं और खुशियां मनाते हैं। क्षेत्र के लोगो को देवता के जन्मदिन अवसर पर समूचे इलाके के लोगों को
मंदिर में हाजिर होना अनिवार्य होता है. चतर खंड देवता को खासकर संतान प्राप्ति व न्याय के मामलों में विजय दिलाने वाला माना जाता है।

देवता के गुर प्रताप ने बताया की पंच वीर चतर खंड एक मात्र ऐसा
देवता है जो हर साल जन्मदिन अठारह पोश यानि पहली जनवरी को मनाता है। दूर दूर से श्रदालु लोग मनोकामना पूरी के लिए आते है। ख़ास कर संतान के इच्छुक व् न्याय संबंधी मामलो में विजय पाने के लिए आशीर्वाद देता है।

स्थानीय निवासी लायक राम ने बताया देवता नव वर्ष पर जन्म दिन
मनाता है। मान्यता होने के कारण दूर से लोग जन्मदिन मनाने आते है। यह प्रथा सदियों से चली आ रही है। खास कर क्षेत्र के लोगो को देवता के निर्देशानुसार हर गर से इस दिन मंदिर में हाजरी भरनी पढ़ती है तभी देवता खुश हो कर उन की रक्षा करता है।

पंचायत प्रधान प्रोमिला मेहता ने बताया की प्रथा की हर साल नए
वर्ष के आगमन पर देवता जन्मदिन मनाता है। इस दिन लोग मुरादें पूरी करने के लिए देवता के दरबार पहुँचते है।

Share from A4appleNews:

Next Post

UPA कांग्रेस सरकार के समय BJP के लिए महंगाई 'डायन' थी अब सता में है तो BJP नेताओं की 'मामी' बन गई, वो बॉलीवुड के हीरो भी चुप क्यों हैं- सपरा

Sun Jan 2 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला एंकर,,,नए साल के आगाज के साथ ही कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर महंगाई को लेकर हमला बोला है और कहा है कि कांग्रेस के समय मे महंगाई भाजपा के लिए डायन थी लेकिन अब जब भाजपा सता में है और कीमतें आसमान छू रही है तो मंहगाई […]

You May Like

Breaking News