आस- DC कार्यालय कुल्लू में चालक, चौकीदार और सेवादार पदों पर भर्ती, 27- 28 जनवरी को होगा दस्तावेजों का मूल्यांकन

एप्पल न्यूज़, कुल्लू

 उपायुक्त कार्यालय कुल्लू द्वारा 4 सितम्बर, 2021 को उपायुक्त कार्यालय कुल्लू में चालक के दो, चौकीदार के तीन तथा  सेवादार के 17 पदों को दैनिक वेतन आधार पर भरने के लिए दैनिक समाचार पत्र अमर उजाला तथा पंजाब केसरी में विज्ञापन दिया गया था। विज्ञापन के अनुसार उरोक्त तीनों श्रेणियों में सभी पदों को दैनिक वेतन आधार पर भरने के लिए सामान्य क्षेत्र के इच्छुक उम्मीदवारों से 5 अक्तूबर, 2021 जबकि जनजातीय क्षेत्र के उम्मीदवारों से 16 अक्तूबर, 2021 तक आवेदन पत्र आमन्त्रित किए गए थे।


    उपायुक्त कार्यालय के एक प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि उपरोक्त तीनों श्रेणियों में  चालक के 2 पदों को भरने हेतु शैक्षणिक योग्यता दसवीं, सेवादार के पदों के लिए भी दसवीं जबकि चौकीदार के लिए आठवीं पास की शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गइ थी।  हिमाचल प्रदेश सरकार  द्वारा 19 नवम्बर, 2019 को  जारी की गई अधिसूचना के अनुसार उम्मीदवार वास्तविक हिमाचली होना चाहिए या उसने हिमाचल प्रदेश में स्थित किसी भी स्कूल/संस्थान से आठवीं/दसवीं की परीक्षा पास की हो।
      उपरोक्त पदों में चालक की भर्ती के लिए 100 में से 85 अंक लिखित परीक्षा के आधार पर दिए जाते हैं तथा 15 अंक उम्मीदवार द्वारा प्रस्तुत किए गए दस्तावेजों के मूल्यांकन के आधार पर दिए जाते हैं तथा साथ में ड्राईविंग कौशल परीक्षा पास करना अनिवार्य है।
       इसके अतिरिक्त सेवादार तथा चौकीदार के पदों की भर्ती हेतु 100 अंकों में से 85 अंक दसवीं/आठवीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर दिए जाते हैं जबकि  15 अंक उम्मीदवार द्वारा प्रस्तुत किए गए दस्तावेजों के मूल्यांकन के आधार पर दिए जाते हैं। उपरोक्त पदों की भर्ती के लिए पूरी तरह से वस्तुनिष्ठ प्रकिया को अपनाया गया है।

शैक्षणिक योग्यता तथा उम्मीदवारों द्वारा प्रस्तुत किए गए दस्तावेजों के मूल्यांकन को आधार बनाया गया है। इसी प्रकार, वाहन चालक तथा चौकीदार के पदों की भर्ती के लिए दस्तावेजों के मूल्यांकन के बाद अंतिम परिणाम अकों सहित जिला प्रशासन की वैबसाईट पर अपलोड करे दिया गया है।  
        उन्होंने कहा कि  वर्तमान में उपायुक्त कार्यालय कुल्लू द्वारा चालक व चौकीदार के पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूर्ण की जा चुकी है जिसका परिणाम जिला प्रशासन कुल्लू की वैबसाईट पर अपलोड कर दिया गया है। इसके अतिरिक्त, सेवादार के पदों की भर्ती के लिए दसवीं कक्षा की मेरिट के अनुसार उम्मीदवारों को 27 तथा 28 जनवरी, 2022 को आवश्यक दस्तावेजों के मूल्यांकन के लिए आमन्त्रित किया गया है।  

Share from A4appleNews:

Next Post

शिमला में सीजन का भारी हिमपात, सभी मार्ग अवरुद्ध, हर तरफ बिखरी है सिर्फ 'चांदी'

Sun Jan 23 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी ऊंचाई वाले स्थानों पर भारी हिमपात हुआ है जिससे जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। शिमला में बीती शाम से ही बर्फबारी का क्रम जारी है। जिससे पहाड़ों की रानी शिमला ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। भारी बर्फबारी से […]

You May Like

Breaking News