कॉलेज प्राध्यापकों की मांग, यूजीसी वेतनमान लागू करे हिमाचल सरकार- डा. जसरोटिया

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, बिलासपुर रंजू जम्वाल

हिमाचल प्रदेश राजकीय महाविद्यालय प्राध्यापक संघ केन्द्रीय कार्यकारिणी के राज्य उपाध्यक्ष डा. संजय जसरोटिया ने प्रदेश सरकार से विश्वविद्यालय तथा महाविद्यालय प्राध्यापकों को यूजीसी संशोधित वेतनमानों को तुरंत प्रभाव से लागू करने की मांग की।

बिलासपुर जिला के उपमड़ल घुमारवी के स्वामी विवेकानंद राजकीय महाविद्यालय घुमारवीं में स्थानीय इकाई की बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. जसरोटिया ने कहा की सातवें वेतन आयोग की वेतनमानो को लागू करने में बहुत देर हो चुकी है ।

प्रदेश के सभी विश्वविद्यालयों तथा महाविद्यालयों की सभी इकाइयों द्वारा यूजीसी के संशोधित सातवें वेतन आयोग को लागू करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर,शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर तथा प्रदेश शिक्षा सचिव को ज्ञापन भेजे जा चुके हैं।

उन्होंने कहा कि यदि छः वर्षों से लंबित वेतन मान प्रदेश सरकार लागू नहीं करती है तो प्राध्यापक संघ को कड़े कदम उठाने पर मजबूर होना पड़ेगा जिसमें कि महाविद्यालयों में इस सत्र में आगामी परीक्षाओं तथा मूल्यांकन प्रक्रिया का बहिष्कार किया जा सकता है।


महाविद्यालय एचजीसीटीए इकाई के अध्यक्ष प्रो.सुरेश शर्मा ने डा. जसरोटिया का स्वागत करते हुए कहा कि पूरे प्रदेश के महाविद्यालय के प्राध्यापक अपनी मांगों के समर्थन में एकजुट हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

चिकित्सकों की मांगें पूरी होने तक जारी रहेगी चिकित्सक संयुक्त संघर्ष समिति की 2 घण्टे की पेन डाउन स्ट्राइक, वर्चुअल बैठक में हुआ फैसला

Mon Feb 21 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला प्रदेश चिकित्सक संयुक्त संघर्ष समिति की वर्चुअल बैठक 21 फरवरी को समिति के अध्यक्ष डॉक्टर राजेश सूद की अध्यक्षता में हुई । जिस का संचालन प्रदेश चिकित्सक संघर्ष समिति के महासचिव डॉ पुष्पेंद्र वर्मा ने किया। इस बैठक में सभी सदस्यों ने एकमत से फैसला किया कि […]

You May Like