फनौटी पंचायत के जुहड़ वार्ड में महिलाओं ने छेड़ा स्वच्छता और कच्ची शराब बन्द करो अभियान

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, आनी

आनी खण्ड की ग्राम पंचायत फनौटी के जुहड़ वार्ड के स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने गांव में स्वच्छता अभियान छेड़ा। जिसके माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया।

सफाई अभियान के दौरान महिलाओं ने गांव के रास्ते,नालियों और गलियों की सफाई की।

जुहड़ वार्ड के पूर्व सदस्य रोशन लाल शर्मा ने बताया कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की एकजुटता के चलते गांव में कच्ची शराब पर भी पाबंदी लगाने में कामयाबी हासिल हुई है।

जिसका सकारात्मक प्रभाव गांव की युवा पीढ़ी पर पड़ा है।

इस अभियान में जुहड़ वार्ड की पंच कमला देवी,रीना देवी, गीता देवी, मथुरा देवी, बीना देवी,निशा कुमारी, लता देवी, यशोदा देवी, जिंदी देवी, दीक्षा देवी, रोतु देवी,कलावती देवी, सरसा देवी, मोनिका देवी,बबिता देवी,रंजना देवी, सीमा देवी आदि महिलाओं ने सहयोग दिया।

Share from A4appleNews:

Next Post

जयराम ठाकुर ने पेश किया 51 हज़ार 365 करोड़ का बजट, आर्थिक तंगी के निचले तबके का खास ध्यान, विपक्ष ने बताया घाटे का बजट

Fri Mar 4 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने मौजूदा कार्यकाल का अंतिम बजट पेश किया है। वर्ष 2022-23 के लिए 51 हज़ार 365 करोड़ का बजट पेश किया गया है। जिसमें सभी वर्गों को लुभाने के प्रयास किया गया। हालांकि हर बार की तरह ये करोड़ों के […]

You May Like