file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

सुरेश भारद्वाज ने जेपी नड्डा से की भेंट, हरदीप पूरी से बोले- दोनों स्मार्ट सिटी के लिए 1000 करोड़ का योगदान करने की स्थिति में नहीं प्रदेश सरकार

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

 शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने आज नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा से भेंट की। उन्होंने शहरी विकास, आवास, विधि एवं सहकारिता सम्बन्धी विभिन्न कायों से जगत प्रकाश नड्डा को अवगत करवाया।शहरी विकास मंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार की योजनाओं और नीतियों का विभाग द्वारा सफल क्रियान्वयन किया जा रहा है। 

शहरी विकास मंत्री ने हरदीप सिंह पुरी से की भेंट

शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज ने आज नई में केन्द्रीय आवास एवं शहरी कार्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी से भेंट की।सुरेश भारद्वाज ने केन्द्रीय मंत्री से स्मार्ट सिटी मिशन को 30 सितम्बर, 2022 तक बढ़ाने का अनुरोध किया ताकि प्रदेश के सभी कार्याें अवार्ड किए जा सकें।

उन्होंने कहा कि मार्च, 2022 तक प्रदेश सरकार सभी कार्य अवार्ड कर देगी और एफसीए के अन्तर्गत मंजूरी प्राप्त करने वाली कुछ परियोजनाओं के कारण इनमें विलम्ब हुआ है।

उन्होंने हिमाचल प्रदेश को पहाड़ी राज्य होने के कारण विभिन्न चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए 90ः10 पैटर्न पर स्मार्ट सिटी परियोजना कोे वित्तपोषित करने पर विचार करने का अनुरोध किया।

 उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी मिशन के अन्तर्गत शिमला और धर्मशाला दोनों शहरों के लिए एक हजार करोड़ रुपये का योगदान करने की स्थिति में प्रदेश सरकार नहीं है।

उन्होंने कहा कि भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं जैसे अम्रुत, स्वच्छ भारत मिशन, एनयूएलएम, पीएमएवाई-एचएफए (यू) के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश को 90ः10 पैटर्न पर धन मिल रहा है।

उन्होंने अम्रुत 2.0 के अन्तर्गत आवंटन बढ़ाने का भी आग्रह किया और शिमला तथा कुल्लू शहरों सहित राज्य के सभी 68 स्थानीय नगर निकायों और छावनी बोर्डों को कवर करने के लिए भारत सरकार का आभार व्यक्त किया।

केंद्रीय मंत्री ने मांगों को ध्यानपूर्वक सुना और हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।

Share from A4appleNews:

Next Post

शिमला रिज पर 'तिरंगा यात्रा' निकालने वाले विक्रमादित्य सिंह, यदुपति, छतर, बांष्टु सहित 9 लोगों पर FIR दर्ज, प्रतिबंधित क्षेत्र में नारेबाजी का आरोप

Wed Mar 30 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला प्रतिबंधित ऐतिहासिक रिज मैदान और मॉल रोड़ पर नारेबाजी करने और नियम कानून की अवहेलना करने के आरोप में शिमला पुलिस ने कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह, यदुपति ठाकुर, छतर सिंह और वीरेंद्र बांष्टु सहित अन्य ल9गों पर मामला दर्ज कर लिया है। सदर थाना पुलिस ने मंगलवार […]

You May Like

Breaking News