file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

भाजपा नेताओं के एशोआराम पर खर्च करने के लिए जयराम ठाकुर ले रहे कर्ज पर कर्ज, सत्ता वापसी के मुंगेरीलाल के हसीन सपने न देखें- कांग्रेस

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा सत्ता वापसी के मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों ने चार उप चुनावों में पहले ही भाजपा को उसे करारी हार देकर उसे उसका आईना दिखा दिया है।

उन्होने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है।भाजपा ने चुनावों के दौरान जो वायदे लोगों से किए थे वह एक भी पूरा नहीं किया।

पार्टी अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने कहा कि भाजपा की गलत नीतियों व निर्णयों से आज देश प्रदेश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह चौपट हो कर रह गई है। बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी से लोग परेशान हो गए हैं। डीजल,पेट्रोल व एलपीजी सिलेंडर के दाम आसमान छू रहें है और भाजपा के नेता अपनी आंख कान बन्द किए हुए है।

उन्हों ने कहा है कि चुनाव नजदीक आते ही मुख्यमंत्री इन दिनों प्रदेश के दौरे पर दौरे कर रहें है।घोषणाओं से लोगों को लुभाने का असफल प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार कर्ज पर कर्ज ले रही है। प्रदेश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह चौपट हो गई है। पैसा विकास पर नहीं, भाजपा नेताओं के एशोआराम पर खर्च हो रहा है। शिमला शहर में बड़ती पेयजल किल्लत पर नगर निगम व प्रदेश सरकार को आड़े हाथ लेते हुए कहा है कि प्रशासनिक क्षमता के अभाव के चलते लोगों को यह समस्या झेलनी पड़ रही है।

शिमला शहर में लोगों की मूलभूत सुविधाओं के विस्तार में नगर निगम व सरकार के बीच तालमेल न होने की वजह से इस का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। कहा कि नगर निगम चुनावों में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से आएगी और इसके जीर्णोधार के स्वरूप को सवारेंगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

खटारा बसें दौड़ा कर जनता की जान जोखिम में डाल रहा HRTC, पंडोह बस हादसे में परिवार को मिले 50 लाख मुआवजे सहित नौकरी- संघ

Thu Apr 7 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल पथ परिवहन निगम में बसों की हालत खस्ता है जिस वजह से आए दिन हादसे भी हो रहे हैं। मंडी पड़ोह हादसा भी बस में तकनीकी खराबी के कारण हुआ जिसमें चालक की होशियारी ने सवारियों को तो बचा लिया लेकिन खुद की जान गवां बैठा। […]

You May Like

Breaking News