IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

केंद्र सरकार कर रही अनूसचित जाति के उत्थान के लिए सराहनीय कार्य, पहली बार 142 लाख करोड़ का बजट, चुनाव के लिए शिमला में बनाई रणनीति

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला
साल अंत में होने वाले विधान सभा चुनावों के मध्यनजर भाजपा ने प्रदेश में संगठन को मजबूत करने का काम शुरु कर दिया है। इसी चरण में भाजपा एससी मोर्चा की राष्ट्रीय, प्रदेश व जिला कार्यकारिणी की बैठकों का आयोजन किया और आगामी तीनों महीनों के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की।

बैठक को लेकर जानकारी देते हुए भाजपा एससी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्या ने कहा कि देश की नरेंद्र मोदी सरकार अनुसूचित जाति के उत्थान के लिए सराहनीय कार्य कर रही है।


भाजपा एससी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्या ने कहा कि पहली बार आज़ादी के बाद किसी सरकार ने अनुसूचित जाति के लिए सबसे ज्यादा 142 लाख करोड़ रुपये का बजट का प्रावधान किया है। अनूसचित जाति के उत्थान के लिए केन्द्र सरकार ने विभिन्न योजनाएं शुरु की है जिसका लोगों को लाभ मिल रहा है।

अनूसूचित जाति के महापुरुषों स्वामी विवेकानंद और भीम राव अम्बेडकर की जयंती व पुण्यतिथि को केवल भाजपा बूथ स्तर तक मनाती है जो अनूसूचित जाति के लोगों के लिए गर्व की बात है।

केंद्र के साथ-साथ प्रदेश की जयराम सरकार भी अनुसूचित जाति के उत्थान के लिए सराहनीय कार्य कर रही हैं जिसमें 50000 तक के कर्ज में अनुसूचित जाति के लोगों के लिए ब्याज में माफी का फैसला हो या महिलाओं के लिए बसों में किराया में 50%की छूट का फ़ैसला हो।

वीओ
लाल सिंह आर्या ने कहा कि आगामी चुनावों में भाजपा एससी मोर्चा का अहम योगदान रहने वाला है जिसके लिए मोर्चा ने बूथ स्तर कार्यकर्ताओ को मजबूत करने का कार्यक्रम भी बना दिया है

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल में भाजपा और कांग्रेस का खेल खत्म, कमरतोड़ महंगाई का करारा जबाब देगी प्रदेश की जनता- आप

Thu Apr 21 , 2022
एप्पल न्यूज़, कुटलैहड़23 अप्रैल को कांगड़ा के चंबी ग्राउन्ड में होने वाली आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल की विशाल जनसभा के लिए प्रदेशवासियों मे काफी उत्साह है। रैली में भारी संख्या में लोगों को जुटाने के लिए गांव -गांव जाकर लोगों से बढ़चढ़कर आने का निमंत्रण दे रहे […]

You May Like

Breaking News