हिमाचल के तपते पहाड़ों की आज बारिश से बुझेगी प्यास, प्रचंड गर्मी से मिलेगी निज़ात

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

राजधानी सहित पूरे प्रदेश में इन दिनों सूर्यदेव के कड़े तेवर देखने को मिल रहे हैं। मैदानी इलाकों सहित पहाड़ भी तपने लगे हैं और समय से पहले ही प्रचंड गर्मी ने दस वर्षों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।आने वाले दिनों में इस बढ़ती गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं।

मौसम विभाग के अनुसार पश्चमी विक्षोभ के चलते 22 अप्रैल तक प्रदेश भर में मौसम खराब रहने की संभावना है, जिससे बढ़ती गर्मी से राहत मिल सकती है। इस दौरान चम्बा कांगड़ा,ऊना, मंडी में ओलावृष्टि हो सकती है। विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है।

आज प्रदेश के अधिकतर हिस्सो में विभाग ने बारिश होने की सम्भावना जताई है। जिससे बढ़ते पारे में गिरावट दर्ज की जाएगी।
शिमला सहित प्रदेश के अधिकतर हिस्सो मेंआज मौसम साफ बना हुआ है और चटक धूप खिली है
मौसम वैज्ञानिक सन्दीप शर्मा ने कहा की प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जिससे 22 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम खराब बना रहेगा।

इस दौरान अधिकतर हिस्सों में बारिश और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि होने की भी सम्भावना है। 23 अप्रैल से फिर मौसम बना रहेगा। उन्होंने कहा कि बारिश ना होने से प्रदेश में तापमान में वृद्धि हो रही है।

ऊना में सोमवार को तापमान 41 डिग्री पार कर गया है प्रदेश में तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक चल रहा है और आने वाले दिनों में बारिश व ओलावृष्टि से तापमान में 3से 5 डिग्री गिरावट दर्ज की जा सकती है।
बता दें इन दिनों बाहरी राज्यों से गर्मी से राहत पाने के लिए काफी तादाद में पर्यटक शिमला पहुंच रहे हैं लेकिन यहां भी पर्यटकों को गर्मी से राहत नहीं मिल रही है।

शिमला शहर की बात करें तो यहां भी तापमान 27 डिग्री पार कर गया है सुबह शाम को हालांकि ठंडी हवाएं चल रही है लेकिन दिन भर गर्मी से हाल बेहाल है।

Share from A4appleNews:

Next Post

डॉ. ज्योति प्रकाश HPU के प्रो वाइस चांसलर नियुक्त, गणित के प्रोफेसर 3 साल के लिए नियुक्त

Thu Apr 21 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला डॉ. ज्योति प्रकाश हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के प्रो वाइस चांसलर नियुक्त किए गए हैं। बुधवार को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। प्रदेश सरकार के साथ विचार-विमर्श करने के बाद जारी किए गए आदेशों में यह स्पष्ट किया गया है […]

You May Like

Breaking News