IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

भावानगर में हत्या कर मौत के घाट उतारी छात्रा की आत्मा की शांति के लिए छात्रों ने निकाला कैंडल मार्च, हत्यारे को फांसी दें

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, संदीप शर्मा भावानगर
किन्नौर जिले के भावानगर के निकट लुतुक्सा में जिस नेपाल मूल की नाबालिग छात्रा की हत्या हुई थी। उस स्कूल के स्कूली छात्र-छात्राओं और अभिवावकों ने भावानगर स्थानीय बाजार होते हुए दूर्गा मंदिर तक मौन कैंडल मार्च निकाल कर की आत्मा उसकी शांति के लिए प्रार्थना की।

भावानगर बस स्टैंड के पास रेन शल्टर में उसकी फोटो रख कर पुष्प अर्पित कर कैंडल जलाए। और उसकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट तक मौन व्रत रखा।

स्कूल के प्रधानाचार्य राम लाल नेगी ने प्रशासन से मांग की है कि जिस युवक ने उनके स्कूल की नाबालिग छात्रा का कत्ल किया है उस युवक को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटना फिर न हो।

साथ ही उन्होंने कहा कि वह छात्रा भी अन्य स्कूली छात्राओं की तरह पढाई और खेलों के प्रति गहरी रूचि रखती थी। और उसके चेहरे पर सदैव मुस्कान हुआ करती थी ।

उसकी हत्या होने से स्कूल छात्र- छात्राओं और पूरे स्टाफ को गहरा सदमा लगा है।

Share from A4appleNews:

Next Post

"वॉल राइटिंग" से बदरंग हुई 'स्मार्ट शिमला', हर दीवार पर ABVP का कब्ज़ा, प्रशासन ने मूंदी आँखें- तुरन्त मिटाओ या खटखटाएंगे अदालत का दरवाजा- मेहता

Thu May 19 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमलापहाड़ों की रानी शिमला जिसे स्मार्ट सिटी का दर्जा दिया गया है। यहां पूरे शहर की हर नई पुरानी दीवार पर ABVP का कब्ज़ा हो गया है। आलम ये है कि जो सैलानी और स्थानीय नागरिक शिमला की खूबसूरती निहारने आता था आज बदरंग हुई दीवारों को देखकर […]

You May Like

Breaking News