IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

आनी में उमड़ा आस्था का सैलाब, अधिष्ठात्री देवी माता पच्छला का आनी पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, सीआर शर्मा आनी

आनी क्षेत्र की आराध्य अधिष्ठात्री देवी माता पच्छला दुर्गा बुधवार को अपने दर्जनों कारकूनों व सैंकड़ों देवलुओं संग वाद्य यंत्रों की थाप के साथ आनी पहुंचीं।

इस मौके पर सर्वप्रथम मन्दिर कमेटी व व्यापार मंडल आनी ने प्रधान वीरेंद्र मल्होत्रा व विनोद चंदेल की अगुवाई में माता पच्छला का भव्य स्वागत किया और  देबलुओं व भक्तों में देसी घी में तैयार किया एक क्विंटल सूजी का हलवा भी वितरित किया।

माता जैसे ही अपने लाव लश्कर के साथ स्थानीय बाजार के समाजसेवी संजय शर्मा व अंजू शर्मा के घर मेहमान स्वरूप पधारीं तो माता के दर्शन को हजारों की संख्या में मौजूद लोगों के जयकारे से आनी बाजार का माहौल भक्तिरस से गुंजायमान हो उठा।

बताते चलें कि देवी माता पच्छला के प्रति जाबन क्षेत्र सहित आनी के लोगों में अटूट आस्था व अगाध श्रद्धा है।माता का यश व ख्याति दूर दूर तक व्याप्त है।

इस बार देवी माता पच्छला लगभग तीन साल के लंबे अंतराल के बाद भक्तों को दर्शन देने के लिए आनी पधारीं। भक्त संजय शर्मा द्वारा माता के साथ आये कारकून व भक्तों सहित आम जनमानस को जलपान और सांयकाल में भोजन भी करवाया।

गुरुवार को भक्त संजय शर्मा द्वारा राजा रघुबीर सिंह मेला मैदान में एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है।जिसमें लगभग 10 हजार लोग प्रशाद ग्रहण करेंगे।

इस मौके पर देवी माता पछला के कारदार लीलाचन्द ठाकुर. भडारी जयराम सिंघा. सतपाल कुक्कू, पुजारी दौलतराम.मुकेश शर्मा.  भोला दत्त.जय चन्द.देवी माता के पुरोहित कुंदनलाल.पूर्ण शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा टेकचंद.सुरेश.झाबे राम.नरोत्तम ठाकुर.पिंकू ठाकुर.लालचंद. सन्तोष ठाकुर.बालकृष्ण.करमचंद.कपूरचंद सहित  देवी माता पछला के अन्य कारकून  सदस्य उपस्थित रहे।

Share from A4appleNews:

Next Post

पुलिस भर्ती पेपर लीक मामला- असली किंगपिन बैठे हैं शिमला में, मास्टमाइंड के नाम पर पकड़ रहे प्रिंटिंग प्रेस के कर्मचारी, सरकार मामले में कर रही गुमराह- अग्निहोत्री

Thu Jun 2 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में एसआईटी ने 5 नई गिरफ्तारियां की है। जिसमें पेपर लीक करने वाले मास्टरमाइंड को गिरफ्तार करने की बात कही जा रही है। लेकिन विपक्ष ने इसे महज मामले पर पर्दा डालने का आरोप लगाया है। विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने […]

You May Like

Breaking News