प्रेम प्रकाश IOFS ने SJVN के मुख्य सतर्कता अधिकारी CVO के रूप में किया कार्यभार ग्रहण

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

प्रेम प्रकाश (आईओएफएस) ने आज एसजेवीएन के मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) के रूप में कार्यभार ग्रहण किया। प्रकाश इंडियन आर्डेनेस फैक्‍टरिज़ सर्विस (आईओएफएस) के वर्ष 1998 बैच के अधिकारी हैं।

एसजेवीएन में कार्यभार ग्रहण करने से पहले, प्रकाश, आर्डेनेस निदेशालय, कोलकाता में उप महानिदेशक विधि प्रकोष्ठ के पद पर तैनात थे।


प्रकाश ने हेवी अलॉय पेनेट्रेटर प्रोजेक्ट, त्रिची, आर्डेनेस फैक्‍टरी बोर्ड मुख्यालय, कोलकाता तथा गन कैरिज फैक्टरी, जबलपुर सहित रक्षा प्रतिष्ठानों में विभिन्न स्‍तरों में मूल्यवान सेवाएं प्रदान की हैं।

इन प्रतिष्ठानों में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने मानव संसाधन प्रबंधन और औद्योगिक संबंधों को संभाला। प्रकाश ने भारत सरकार के रक्षा मंत्रालय में निदेशक के रूप में भी कार्य किया, जहां उन्होंने जनशक्ति आयोजना, राजस्व खरीद और सतर्कता संबंधी कार्यों को संभाला।

उन्होंने राष्ट्रीय रक्षा उत्पादन अकादमी के निदेशक के रूप में भी कार्य किया, जो नौ राष्ट्रीय प्रशिक्षण अकादमियों में से एक है जो ‘ग्रुप ए’ अधिकारियों के आरंभिक प्रशिक्षण तथा वरिष्ठ अधिकारियों के लिए प्रबंधन विकास कार्यक्रमों का संचालन करती है।
प्रकाश एक व्यापक रूप से दौरा करने वाले अधिकारी हैं जिनके पास विविध क्षेत्रों का अनुभव है और उन्होंने अन्‍य कई देशों की विस्‍तृत यात्रा की है।

प्रेम प्रकाश इतिहास में स्नातक और बौद्ध अध्ययन में स्नातकोत्तर हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

CM ने प्रदेश के 20 हजार मेधावी विद्यार्थियों को 83 करोड़ के निःशुल्क लैपटॉप प्रदान करने के कार्यक्रम का किया शुभारम्भ, मेधावी विद्यार्थियों से किया संवाद

Wed Jun 8 , 2022
एप्पल न्यूज़, मंडी मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने मण्डी जिला के पड्डल मैदान में आयोजित एक भव्य समारोह में श्रीनिवास रामानुजन स्टूडेंट डिजिटल योजना के अन्तर्गत प्रदेश के लगभग 20,000 मेधावी विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क लैपटॉप वितरण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस पर 83 करोड़ रुपये व्यय किए गए हैं। […]

You May Like

Breaking News