“खालटी” में रहकर बयानबाजी करें BJP सरकार के ‘बेलगाम मंत्री’, अन्यथा कांग्रेस ईंट का जवाब पत्थर से देगी- विक्रमादित्य सिंह

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष की जुबानी जंग में अब कांग्रेस और भाजपा के नेता भी उतर आए हैं।

जयराम सरकार के मंत्री राकेश पठानिया द्वारा जहां पत्रकार वार्ता कर मुकेश अग्निहोत्री को भाषा का सही प्रयोग करने की नसीहत दी तो आज कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने पठानिया को खलटी में रहने को कहा हैं।

कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा की यह बीजेपी के बेलगाम मंत्री को उन्हें भाषा की मर्यादा बताने की जरूरत नहीं हैं। क्यूंकि वह स्वयं जिस तरह भाषा का इस्तेमाल करतें हैं उसे जनता जानती हैं।

6

पूर्व सांसद स्व रामस्वरूप को कांग्रेस का बाप जैसे शब्दों का इस्तेमाल उन्होंने किया हैं। नेता विपक्ष ने कुछ भी अमर्यादित भाषा का प्रयोग नहीं किया। कांग्रेस ईंट का जवाब पत्थर से देगी। राकेश पठानिया निक्का की सक्रियता से बौखला गए हैं।

विक्रमादित्य ने पठानिया को बेलगाम बताते हुए कहा कि राजनीती को निक्का ही मुकाएंगे और उनके हर सवाल का जवाब भी देंगें। मुख्यमंत्री अपने काम बताने के बजाए नेता विपक्ष के परिवार पर हमला कर रहे हैं।

मुकेश अकेले नहीं हैं पूरी कांग्रेस पार्टी उनके साथ ख़डी हैं। उपचुनावों में बीजेपी को मुंह की खानी पड़ी थी यही हाल आगामी विधानसभा चुनावों में भी होगा। उन्होंने कहा कि साढ़े चार साल में कोई भी काम प्रदेश में नहीं हुआ हैं।

बेरोजगारी, महंगाई जैसे मुद्दों से जनता त्रस्त हैं। जनता का ध्यान हटाने के लिए सीएम और उनके मंत्री ऐसी बयानबाजी कर रहे हैं। कांग्रेस इसे बर्दास्त नहीं करेगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

ओ तेरी- कांगड़ा के ट्रक चालक से नालागढ़ में अवैध पिस्टल बरामद, हिरासत में लिया

Sat Jun 25 , 2022
एप्पल न्यूज़, अनवर हुसैन नालागढ़ नालागढ़ के चौंकीवाला में ट्रक चालक से अवैध पिस्टल बरामद की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आम्र्स एक्ट में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान अविनाश कुमार पुत्र सुदर्शन सिंह निवासी कुखर तहसील नुरपूर जिला कांगड़ा से हुई। जानकारी […]

You May Like

Breaking News