file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

कांग्रेस टिकट उसे ही देगी जो पार्टी का सच्चा सिपाही हो, भाजपा के जोड़ तोड़ से टूटने वालों को नहीं- विक्रमादित्य

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

कांग्रेस सोशल मिडिया को हथियार बनाकर करेगी सरकार की नाकामियों को उजागर

एप्पल न्यूज़, शिमला

कांग्रेस सोशल मीडिया का इस्तेमाल कर भाजपा सरकार की नाकामियों को मजबूती से उजागर करेगी। वही कांग्रेस को लगता है कि उन्हें ऐसे लोगों को टिकट देना होगा जो पार्टी के सच्चे सिपाही है अन्यथा जो जोड़-तोड़ भाजपा अन्य राज्यों में कर रही है ऐसा हिमाचल में भी हो सकता है।

कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि महाराष्ट्र में महाविकास अघाड़ी सरकार ठीक ठाक चली हुई है लेकिन भाजपा सरकार को अस्थिर करने में लगी हैं। यह इनका पुराना पेंतरा है जिसे यह अपनी सरकार बनाने में प्रयोग करते हैं।

उन्होंने कहा की कांग्रेस को हिमाचल में भी टिकट आबंटन सोच विचार कर करना होगा, ऐसा न हो कि कांग्रेस की मेहनत पर ऐसे पेंतरों से बीजेपी पानी फेर दे।

वंही विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि आज सोशल मीडिया को मजबूत करने के लिए एक अहम बैठक हुई है। जनता के मुद्दों को कांग्रेस द्वारा बेहतर तरीके से मजबूती के साथ सोशल मिडीया से उठाएगे।

उन्होंने बताया कि अगले महीने जुलाई मे प्रदेश भर मे बेरोजगार युवा यात्रा चलायी जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके लिए समन्वयक बनाए गए है जिनमे वे स्वयं शामिल है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की अगुवाई मे यह यात्रा शुरू की जाएगी जिसे प्रदेश के कोने-कोने तक चलाया जाएगा। इस यात्रा के माध्यम से बेरोजगार युवाओ तक पहुंच कर उनकी समस्याओ को उजागर किया जाएगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

जिला परिषद कॉडर के कर्मचारी- अधिकारी पेन डाउन हड़ताल, काम ठप्प, एक ही मांग - विभाग में समायोजित करे सरकार

Mon Jun 27 , 2022
एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर शिमला जिला के रामपुर बुशहर में जिला परिषद कॉडर के समस्त कर्मचारी और अधिकारियो ने कलम छोड़ हड़ताल आज कर दी है और कहा है कि जब तक सरकार और विभाग जिला परिषद कॉडर के कर्मचारियों को विभाग में समायोजितनहीं करता तब तक हड़ताल जारी रहेगी। […]

You May Like

Breaking News