हिमाचल में 48 घंटे बाद फिर रफ्तार पकड़ेगा मॉनसून, मौसम विभाग ने जताई कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश में 48 घंटे बाद मानसून फिर रफ्तार पकड़ेगा। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। सोमवार और मंगलवार को इलाकों में हल्की बारिश की ही संभावना है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. सुरेंद्र पॉल ने बताया कि बीते 24 घंटे में प्रदेश के करीब हर जिले में बारिश दर्ज की गई है। सोमवार और मंगलवार को बारिश से कुछ हद तक राहत के बाद बुधवार से एक बार फिर बारिश का क्रम शुरू होगा।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक ने बताया कि बुधवार के बाद प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है। सुरेंद्र पॉल ने कहा कि मॉनसून के बीच सभी लोगों को एहतियात बरतने की भी जरूरत है।

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से सभी लोगों से संवेदनशील इलाकों में न जाने की अपील की गई है।

Share from A4appleNews:

Next Post

BJP को झटका- पंडित खीमी राम कांग्रेस पार्टी में, दिल्ली में शुक्ला और सुधीर के समक्ष हुए शामिल

Tue Jul 12 , 2022
कांग्रेस पार्टी उनका हार्दिक स्वागत करती है–देवेंद्र बुशहरी एप्पल न्यूज़, दिल्ली शिमला भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ट नेता पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, पूर्व मंत्री, विधानसभा के उपाध्यक्ष रहे पंडित खीमी राम ने आज नई दिल्ली में हिमाचल प्रदेश कांग्रेस मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला की उपस्थिति में कांग्रेस पार्टी में शामिल […]

You May Like

Breaking News