file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

खो-खो स्पर्धा में कुटवा स्कूल ने कुल्लू जिला स्तर पर मारी बाजी

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, आनी

जिला कुल्लू के राजकीय स्कूलों की अंडर 19 छात्रा वर्ग की स्कूली खेलखूद प्रतियोगिता  जमा दो स्कूल बंजार में आयोजित की गई.जिसमें जिला के  6 शिक्षा जोन के लगभग 480 छात्राओं ने भाग लिया।

इस खेलकूद प्रतियोगिता में कब्बड्डी. बॉलीवाल. बैडमिंटन. खो खो.चैस तथा योगा आदि प्रतियोगिताएं आयोजित कीं गईं।जिसमें खो खो स्पर्धा में आनी खण्ड के राजकीय जमा दो स्कूल कुटवा की टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए जिला स्तर पर प्रथम स्थान हासिल किया है।

टीम के कोच एवं स्कूल के शारीरिक शिक्षक शांता कुमार ने छात्राओं की इस जीत का श्रेय उनकी कड़ी मेहनत को दिया है।

खो खो में कुटवा जमा दो  स्कूल की टीम के जिला स्तर पर अव्वल रहने पर स्कूल प्रधानाचार्य प्रकाश चन्द सहित उनके स्टॉफ मोहर सिंह.पंकज.गुड्डी देवी.मोहन.शेर सिंह  तथा सुधीर ठाकुर ने खुशी व्यक्त करते हुए शारिरिक शिक्षक शांता कुमार व टीम की सभी छात्राओं को बधाई दी है।

बता दें कि कुटवा स्कूल छात्र वर्ग की अंडर 14 खो खो स्पर्धा में खंड स्तर पर लगातार 9 बार विजेता रह चुका है।

Share from A4appleNews:

Next Post

CM ने शिमला में व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस और आपातकालीन बटन निगरानी केन्द्र का किया लोकार्पण

Tue Jul 19 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने शिमला से प्रदेशवासियों के लिए राज्य परिवहन विभाग के व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस और आपातकालीन बटन निगरानी केन्द्र का लोकार्पण किया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के लोग शांतिप्रिय हैं और एक-दूसरे का सम्मान तथा कानून का पालन करते हैं, […]

You May Like

Breaking News