1500 करोड़ का और कर्ज लेकर जनता पर बोझ लाद रहे जयराम, चुनावी वर्ष में आधे अधूरे एम्स का उद्घाटन कर जनता को मूर्ख नही बना सकते PM- राम लाल ठाकुर

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश की जय राम ठाकुर सरकार 1500 करोड़ का कर्ज लेने जा रही है। सरकार के पास कर्मचारियों को वेतन देने के लिए पैसे नही है। सरकार चुनावी वर्ष में होर्डिंग से पब्लिसिटी करने पर करोड़ों खर्च कर रही है।

वीरभद्र सिंह के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार पर प्रदेश को कर्ज में डुबोने को लेकर भाजपा हल्ला बोलती रही है लेकिन आज जय राम ठाकुर सरकार के दौरान पांच साल में 71 हजार करोड़ हो जायेगा।

इस हिसाब से जय राम सरकार ने अभी तक अपने कार्यकाल में 25 हजार करोड़ का कर्ज ले लिया है। ये कर्ज कर्मचारियों को सरकारी पैसा रैलियों व विज्ञापन के हॉर्डिग् पर खर्च किया जा रहा है।

कांग्रेस उपाध्यक्ष व कांग्रेस के नेता राम लाल ठाकुर ने यह आरोप शिमला में पत्रकार वार्ता के दौरान सरकार पर लगाए हैं।

उन्होंने कहा कि हिमाचल में जल शक्ति विभाग ने जगह जगह पानी की पाईप तो लगा दी है लेकिन उनमें पानी नही है। पाईप ख़रीद के लिए ठेकेदारों को 30 -30 करोड़ एडवांस में दे दिया। भाजपा पहली ऐसी सरकार जो ठेकेदारों को एडवांस पेमेंट दे रही है।

उन्होंने कहा कि माता नैना देवी ट्रस्ट के पैसे का भी दुरपयोग किया जा रहा है। जय राम ठाकुर सरकार ने पांच साल में काम कुछ नही किया है। अब प्रधानमंत्री आधे- अधूरे एम्स का उद्घाटन करने के लिए बिलासपुर आ रहे है।

चुनाव से पहले ऐसे उद्घाटन कर प्रधानमंत्री हिमाचल की जनता को मूर्ख नही बना सकते हैं। पिछले चुनावों में 69 नेशनल हाईवे भी जुमला साबित हुआ है। जनता अब मुर्ख बनने वाली नहीं हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

आनी में जन आक्रोश रैली में गरजे विक्रमादित्य सिंह कहा- साढ़े चार साल के कार्यकाल में जयराम सरकार हर मोर्चे पर विफल, बेहतर प्रदर्शन वाले को ही मिलेगा टिकट

Wed Aug 3 , 2022
एप्पल न्यूज़, सीआर शर्मा आनी प्रदेश में बढ़ती मंहगाई. बेरोजगारी व भ्र्ष्टाचार जैसे ज्वलंत मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्टी आनी द्वारा एक जन आक्रोश रैली का आयोजन बीसीसी के नवनियुक्त अध्यक्ष युपेंद्र कांत मिश्रा की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह ने विशेष रूप से […]

You May Like

Breaking News