सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

ऊना के टकारला में बनेगा मुर्गी पालन का ट्रेनिंग सेंटर- वीरेंद्र कंवर

एप्पल न्यूज़, ऊना

ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य एवं पशुपालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा है जिला ऊना के टकारला में मुर्गी पालन का ट्रेनिंग सेंटर बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ट्रेनिंग सेंटर बनाने के लिए भूमि केंद्र सरकार के नाम पर स्थानांतरित करने की प्रक्रिया जारी है और जल्द ही इस सारी प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाएगी। यह बात वीरेंद्र कंवर ने अप्पर बसाल में एक कार्यक्रम में संबोधन के दौरान कही।

वीरेंद्र कंवर ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में पिछले साढ़े चार वर्षों में ग्राम पंचायत बसाल में करोड़ों रुपए के विकास कार्य करवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि बसाल में 47 करोड़ रुपए की लागत से डेयरी का एक्सीलेंस सेंटर बनाया जा रहा है, जिसके लिए भारत और डेनमार्क सरकार के मध्य समझौता हुआ है। डेयरी एक्सीलेंस सेंटर में सारा काम रोबोट्स करेंगे और यह केंद्र पूर्ण रूप से स्वचालित होगा।

ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पिछले साढ़े चार वर्षों में सामाजिक सुरक्षा पेंशन की आयु को 80 वर्ष से घटाकर 60 वर्ष कर दिया है, जिससे लाखों व्यक्ति इस योजना के दायरे में आए हैं। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत बसाल में 1370 पात्र व्यक्तियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन प्रदान की जा रही है, जबकि सहारा योजना के तहत 42 पात्र व्यक्तियों को 3000 रुपए प्रतिमाह पेंशन के रूप में दिए जा रहे हैं।

इस अवसर पर जिला भाजपा अध्यक्ष मनोहर लाल शर्मा, मंडल अध्यक्ष मास्टर तरसेम, अधिशाषी अभियंता विद्युत विभाग राहुल पुरी, जल शक्ति विभाग के अधिशाषी अभियंता एके बंसल, एसडीओ पीडब्ल्यूडी केके शर्मा, उप निदेशक प्रारंभिक शिक्षा देवेंद्र चंदेल, प्रधान नरेश, कमल सैणी, डॉ. एसके चौधरी सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। 

Share from A4appleNews:

Next Post

कुल्लू, मंडी और चम्बा जिले में 20 अगस्त को बंद रहेंगे सभी स्कूल, जिला प्रशासन ने भारी बारिश के अलर्ट के चलते लिया निर्णय, कॉलेज और ITI रहेंगे खुले

Sat Aug 20 , 2022
एप्पल न्यूज़, चम्बा/मंडी लगातार जारी बारिश और अगले 24 घंटों में भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए कुल्लू, मंडी और चम्बा जिले के सभी स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्रों को आज पूरी तरह बंद रखने का निर्णय लिया गया है। जिला दंडाधिकारी एवं उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी, उपायुक्त कुल्लू आशुतोष […]

You May Like

Breaking News