IPS रामेश्वर सिंह ठाकुर हिमाचल लोकसेवा आयोग के अध्यक्ष नियुक्त, IAS राकेश शर्मा, कर्नल राजेश शर्मा और प्रो. नैन सिंह बने सदस्य, अधिसूचना जारी

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल लोक सेवा आयोग में लम्बे घमासान और बड़े विवाद के बाद आखिरकार नई नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी गई है। IPS रामेश्वर सिंह ठाकुर अब हिमाचल प्रदेश लोकसेवा आयोग के अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।

रामेश्वर ठाकुर शिमला ग्रामीण क्षेत्र में जुब्बड़हट्टी के लोहाली गॉव के निवासी हैं और वर्तमान में IG के पद पर सेवारत थे। हाल ही में वह विजिलेंस में कार्यरत थे।

पूर्व में अध्यक्ष पद पर डॉ रचना गुप्ता को तैनाती दे दी थी लेकिन RTI एक्टिविस्ट देवाशीष भट्टाचार्य की शिकायत के बाद PMO से उनकी नियुक्ति को खारिज कर दिया था। जिसके बाद डॉ रचना गुप्ता ने खुद ही पद न लेने के बावत ई मेल भेजी थी।

उधर, IAS राकेश शर्मा, कर्नल राजेश शर्मा और प्रो. नैन सिंह की बतौर सदस्य अधिसूचना जारी की गई है। जबकि वर्तमान सदस्य डॉ रचना गुप्ता का कार्यकाल जारी रहेगा।

नए घटनाक्रम में पूर्व में सदस्य नियुक्त किए प्रो डॉ ओमप्रकाश को बाहर कर उनके स्थान पर प्रो डॉ नैन सिंह को सदस्य लगाया गया है।

अब लोकसेवा आयोग में लंबे समय बाद अध्यक्ष के साथ ही 4 सदस्य भी होंगे।

सम्भवतः कल सुबह राजभवन में शपथ होगी और आयोग का कार्य आगे बढ़ सकेगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

ब्रेकिंग- हिमाचल कांग्रेस ने 7 ब्लॉक कमेटियां की तत्काल प्रभाव से भंग, देखें कौन सी ब्लॉक कमेटियाँ

Thu Aug 25 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर हिमाचल प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला के निर्देशानुसार हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्षा प्रतिभा सिंह द्वारा विभिन्न ब्लॉक कांग्रेस को त्तकाल प्रभाव से भंग कर दिया है । विभिन्न ब्लॉक निम्नलिखित प्रकार से है । ब्लॉक कांग्रेस कसौली ब्लॉक कांग्रेस हमीरपुर […]

You May Like

Breaking News