“शिमला ग्रीष्मोत्सव” 1 से 4 जून तक, पुलिस बैंड हार्मनी ऑफ पाइन, हिमाचली नाइट के साथ पंजाबी सिंगर सतिंदर सरताज होंगे मुख्य आकर्षण

एप्पल न्यूज़, शिमला

शिमला ग्रीष्मोत्सव का इंतजार शिमला सहित अन्य राज्यों के लोग हर वर्ष बेसब्री से करते हैं। चार दिवसीय समर फेस्टिवल इस बार एक जून से शुरू होगा जिसमें कई प्रतियोगिताओं के साथ कई बड़े बॉलीवुड व पंजाबी कलाकार सुरों के जादू से समा बांधेंगे।

उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने बताया कि 1 जून को राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ग्रीष्मोत्सव का आगाज करेंगे तो समापन के दिन चार जून को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।

एक जून को पुलिस बैंड हार्मनी ऑफ पाइन्स प्रस्तुति देंगे। दो जून को हिमाचली नाइट होगी जिसमें हिमाचली कलाकार प्रस्तुति देंगे।

तीन जून को पंजाबी गायक सतिंदर सरताज अपने सुरों का जादू बिखेरेंगे तो अंतिम शाम में बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर मोनाली ठाकुर आकर्षण रहेगी।

इसके अलावा पेंटिंग, फोटोग्राफी हेल्दी बेबी शो फ्लावर शो प्रतियोगिता भी करवाई जाएगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

सुखविंदर सिंह सुक्खू ने दिल्ली के CM केजरीवाल से की भेंट

Mon May 29 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रविवार देर सांय दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से नई दिल्ली में भेंट की। उन्होंने दोनों राज्यों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।मुख्यमंत्री ने जिला ऊना में स्थापित होने वाले बल्क ड्रग पार्क के लिए भाखड़ा ब्यास प्रबन्धन बोर्ड (बीबीएमबी) […]

You May Like

Breaking News