दुःखद: किन्नौर में रूपी पंचायत के नालिंग में मंदिर जलकर राख, 5 करोड का नुकसान

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, निचार

वीरवार रात्रि लगभग 10:00 बजे रूपी पंचायत के नालिंग गांव में अचानक कुलदेवता नारायण जी के मंदिर में आग लगने से देवता सहित मंदिर पूरी तरह से जलकर राख हो गया है।

जानकारी देते हुए रूपी पंचायत के प्रधान रामेश्वर नेगी ने बताया कि आग कैसे लगी इसका पता नहीं लगा जब ग्रामीणों ने देखा तो मंदिर बुरी तरह से आग की चपेट में आ गया था। ग्रामीणों ने आग को बुझाने की भरसक प्रयास किया मगर असफल रहे।

उन्होंने कहा कि गांव दूरदराज होने के कारण फायर ब्रिगेड की टीम का पहुंचना मुश्किल था इसलिए गांव वालों ने उन्हें आने से मना कर दिया था ।

आग

से लगभग 5 करोड रुपए का नुकसान हुआ है आग से कुछ भी बचाया नहीं जा सका। 

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल में ग्रामीण ओलंपियाड का होगा आयोजन, 40 हजार खिलाड़ियों को मिलेगा प्रतिभा दिखाने का अवसर- विक्रमादित्य

Fri Apr 14 , 2023
एप्पल न्यूज़, मंडी राज्य में खेलों बढ़ावा देने के लिए ग्रामीण ओलंपियाड आयोजित किया जाएगा जिसमें प्रदेश भर के करीब चालीस हजार से भी ज्यादा खिलाड़ियों को भाग लेने का अवसर दिया जाएगा। यह उद्गार लोक निर्माण एवं युवा खेल सेवाएं विभाग मंत्री विक्रमादित्य ने एमएलएसएम कालेज सुंदर नगर में खेल […]

You May Like

Breaking News