कार्यक्रमों में प्लास्टिक के राष्ट्रीय ध्वज का उपयोग न करें

3
IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

प्रदेश सरकार ने आम जनता से अपील की है कि विभिन्न राष्ट्रीय, सांस्कृतिक और खेल गतिविधियों के दौरान प्लास्टिक के झण्डे के स्थान पर कागज से बने राष्ट्रीय झण्डे का उपयोग करें।
प्रदेश सरकार के एक प्रवक्ता ने यहां कहा कि आमतौर पर देखने में आया है कि लोग ऐसे अवसरों पर प्लास्टिक के राष्ट्रीय झण्डे का इस्तेमाल करते हैं।

उन्होंने कहा कि फ्लैग कोड आॅफ इंडिया, 2002 के प्रावधानों के अनुसार प्लास्टिक के झण्डों का उपयोग नहीं किया जाना चाहिए और किसी भी गतिविधि के बाद झण्डे को जमीन पर नहीं छोड़ा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक के झण्डे नष्ट नहीं होते।

उन्होंने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय ध्वज हमारे देश के लोगों की आशाओं और आकांक्षाओं का प्रतीक है, इसलिए इसका समुचित सम्मान किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आमतौर पर सरकार के संगठनों और संस्थाओं के बीच राष्ट्रीय ध्वज से जुड़े कानून के बारे में जानकारी नहीं होती।

उन्होंने लोगों से आग्रह किया है कि फ्लैग कोड आफ इंडिया के प्रावधानों पर अमल करें और राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा को बनाए रखें।

Share from A4appleNews:

Next Post

खादी बोर्ड ने इस वर्ष दिया 2912 लोगों को रोजगार : गुलेरिया

Sat Feb 6 , 2021
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड की बैठक का आयोजन आज शिमला में खादी बोर्ड के प्रदेश मुख्यालय में किया गया बैठक की अध्यक्षता खादी ग्राम उद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया द्वारा की गई उनके साथ, मुख्य कार्यकारी अधिकारी अनिल चौहान एवं वित्तीय सलाहकार वेनी प्रसाद […]

You May Like

Breaking News