सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

त्रिलोक सूर्यवंशी हिमाचल प्रदेश किसान कांग्रेस के “मुख्य प्रवक्ता” नियुक्त

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

जिला कांग्रेस कमेटी जिला कांगडा के पूर्व उपाध्यक्ष एवं हिमाचल प्रदेश किसान कांग्रेस के पूर्व संयुक्त राज्य समन्वयक त्रिलोक सूर्यवंशी को हिमाचल प्रदेश किसान कांग्रेस का मुख्य प्रवक्ता नियुक्त किया गया है।

बैजनाथ क्षेत्र से सम्बन्ध रखने वाले त्रिलोक सूर्यवंशी भाषा एवं संस्कृति विभाग हिमाचल प्रदेश से सहायक निदेशक के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं तथा गत छ: वर्षों से कांग्रेस पार्टी के विभिन्न पदों पर रह चुके हैं।

त्रिलोक सूर्यवंशी ने आनर्ज इन हिन्दी, राजनीति शास्त्र व पत्रकारिता में स्नातकोत्तर,पी जी डी पी एम एण्ड एल डब्ल्यू तथा पी जी डी टी डिग्रियाँ प्राप्त की हैं। इनकी पहाड़ी, अंग्रेजी तथा हिन्दी भाषा में विभिन्न विषयों पर छ: पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं।
त्रिलोक सूर्यवंशी ने कहा कि कांग्रेस सरकार हमेशा ही किसानों बागवानों की हितैषी रही है। इन्होंने किसान बागवानों से अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में किसान कांग्रेस से जुड़ें और संगठन को मजबूत करें। इस नियुक्ति के लिए त्रिलोक सूर्यवंशी ने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व का आभार प्रकट किया है।

Share from A4appleNews:

Next Post

हिमाचल सरकार ने बदले 7 IFS और 4 HFS अधिकारी, पढ़ें अधिसूचना

Wed Jul 15 , 2026
एप्पल न्यूज़, शिमला हिमाचल प्रदेश सरकार ने वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 7 भारतीय वन सेवा (IFS) तथा 4 हिमाचल वन सेवा (HFS) अधिकारियों के तबादला एवं नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं। �सरकार की ओर से […]

You May Like

Breaking News