file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

शिमला में बर्फबारी के बीच धूम धाम से मनाया गया 73 वां राज्यस्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह, राज्यपाल ने ली परेड की सलामी

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

73 वां गणतंत्र दिवस समारोह का राज्यस्तरीय समारोह शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर मनाया गया। जिसमें प्रदेश के राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान राज्यपाल ने परेड की सलामी ली। विभिन्न विभागों की झांकिया व रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गए। हालांकि कार्यक्रम में बर्फबारी ने खलल डाला जिसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमो को गेयटी थियेटर में करवाया गया।

इस दौरान राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश वासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी व झांकियों के माध्यम से दिए संदेश को सभी को आत्मसात करने को कहा। उन्होंने कहा कि झांकियों के द्वारा कोविड महामारी के दौरान सतर्कता बरतने का संदेश दिया है।

वन्ही प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी व कहा कि महामारी के इस दौर में भी सरकार ने हिमाचल के हर वर्ग का विकास जारी रखा और प्रदेशवासियों को किसी तरह की मुश्किलें नही आने दी।

हिमाचल प्रदेश की विभूतियों को पद्मश्री पुरस्कार मिलने पर प्रसन्तता व्यक्त करते हुऐ सीएम ने कहा कि दोनों ने हिमाचल के नाम देश और दुनिया मे कला साहित्य और शिल्प कला में रोशन किया है। चम्बा रुमाल को दुनिया भर में पहचान मिली है।

Share from A4appleNews:

Next Post

73वां गणतंत्र दिवस समारोह में ग्रामीण विकास व स्वास्थ्य विभाग की झांकी को प्रथम, MC शिमला को दूसरा और शिक्षा विभाग को तीसरा पुरस्कार

Wed Jan 26 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला 73वां गणतंत्र दिवस समारोह पूरे प्रदेश में हर्षोल्लास व उत्साह के साथ मनाया गया। राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने शिमला के ऐतिहासिक रिज पर राज्य स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर तिरंगा फहराया और मार्च पास्ट की सलामी ली। राज्यपाल ने इस अवसर पर परेड का […]

You May Like

Breaking News