सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

देश में महंगाई नहीं चल रही है ‘लूट’, 7 सितंबर से कांग्रेस करेगी भारत जोड़ो यात्रा- मोहन प्रकाश

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

देश में बढ़ रही मंहगाई, बेरोजगारी और जनहित के मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्टी 7 सितंबर से कन्याकुमारी से कश्मीर तक “भारत जोड़ो पदयात्रा शुरू करने जा रही है। पदयात्रा 150 दिन तक चलेगी और 3500 किलोमीटर तय किए जायेंगे।

यात्रा 12 राज्यों से मुख्य रुप से होती हुई हिमाचल को भी छूते हुए आगे बढ़ेगी। यह बात शिमला में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता मोहन प्रकाश ने पत्रकार वार्ता के दौरान कही।

मोहन प्रकाश ने कहा कि आज देश केंद्र सरकार की प्रायोजित नीतियों के चलते गंभीर चुनौतियों से गुजर रहा है। इन चुनौतियों से देश को उभारने और देश के युवाओं को बचाने के लिए कांग्रेस भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने जा रही है जिसमें हर व्यक्ति को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि आज देश में महंगाई नहीं बल्कि लूट चली है।बीते रोज भी कांग्रेस ने महंगाई के खिलाफ दिल्ली में बड़ी रैली आयोजित की।

महंगाई को रोकने के बजाय सरकार महँगाई बढ़ा रही है। 40 सालों में सबसे ज्यादा बेरोजगारी इस वक्त देश में है सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है।

देश के युवाओं का भविष्य खतरे में है।केंद्र सरकार सरकारी सम्पतियों को निजी हाथों को बेच रही है। लोगों का न्यायपालिका से भी विश्वास उठता जा रहा है।

बैंकिंग व्यवस्था चरमरा गई है अंबानी और अडानी को सरकारी बैंकों से सस्ती दरों में कर्ज दिया जा रहा है।

Share from A4appleNews:

Next Post

शिमला में राज्यपाल ने किया 15 शिक्षकों को राज्य पुरस्कार से सम्मानित, मात्र 2 महिला शिक्षक

Mon Sep 5 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ अर्लेकर ने शिमला राजभवन में आयोजित राज्य स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह के दौरान 15 शिक्षकों को राज्य पुरस्कार और वर्ष 2021 के एक राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता शिक्षक को सम्मानित किया।इस अवसर पर अपने संबोधन में राज्यपाल ने कहा कि भाारतीय संस्कृति में शिक्षक का […]

You May Like

Breaking News