file_0000000034e482078c2661b357b797a7
previous arrow
next arrow
file_00000000ff4c8207807eed1db80f639d
previous arrow
next arrow

“जोईया मामा” का नारा देने वाले ओम प्रकाश भी OPS के लिए बैठे क्रमिक अनशन पर, बोले- उनके नारे का किया गया राजनीतिकरण, आज CM खुद कह रहे हैं आप मेरे “भांजे”

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

ओल्ड पेंशन की बहाली की मांग को लेकर एनपीएस ने क्रमिक अनशन शुरू किया है ओर हर जिला के कर्मचारी अनशन पर बैठ रहे है।

मंगलवार को सिरमौर जिला एनपीएस की कार्यकारणी शिमला सीटीओ पर अनशन पर बैठी। जिसमे जोया मामा का नारा लगाने वाले ओम प्रकाश भी पहुचे ओर उन्हें एनपीएस का राज्य प्रवक्ता नियुक्त किया गया।

इस दौरान जोया मामा के नारे का राजनीतिकरण करने के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा लगाए गए नारे में ऐसा कुछ नही था लेकिन विवाद खड़ा किया गया।

मामा शब्द किसी को सुशोभित किया जाता है। बेवजह इसका राजनीतिकरण किया गया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सिरमौर में रैलियां कर रहे है ओर अपने आप को सिरमौर का मामा ओर उन्हें भांजा बता रहे है।


उन्होंने कहा कि शुरू से ओल्ड पेंशन बहाल करने के संघर्ष कर रहे है और ये संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक ओल्ड पेंशन बहाल नही की जाती है और इस सरकार का एक महीना बचा है और उम्मीद है कि ये सरकार ओल्ड पेंशन बहाल करेगी।

वही एनपीएस संघ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर ने कहा कि ओल्ड पेंशन की बहाली के लिए चारो लोकसभा क्षेत्रो में अनशन शुरू किया गया है ओर शिमला में अनशन का 25 वा दिन है।

आज सिरमौर की टीम अनशन पर बैठी है जिसमे 3 मार्च को जोया मामा का नारा लगाने वाले ओम प्रकाश भी शामिल है। ये नारा प्रदेश ही देश में काफी चर्चा में रहा। आज ओम प्रकाश को एनपीएस का राज्य प्रवक्ता बनाया गया है।

उन्होंने कहा कि ये अनशन तक तक जाती रहेगा जब तक ओल्ड पेंशन बहाल नही की जाती है। 15 सितम्बर के बाद वोट फ़ॉर ओपीएस अभियान शुरू किया जाएगा।

Share from A4appleNews:

Next Post

कल्पा के बारंग गांव में तीन मंजिला मकान आग की भेंट चढ़ा, SDM दी 30 हजार की फौरी राहत

Wed Sep 7 , 2022
एप्पल न्यूज़, किन्नौर गत रात्रि किन्नौर जिला के उपमण्डल कल्पा के बारंग गांव के गोविंद राम का तीन मंजिला मकान आग की भेंट चढ़ गया। उपमण्डलाधिकारी कल्पा डाॅ. मेजर शशांक गुप्ता ने मंगलवार को बारंग गांव का दौरा किया तथा प्रभावित परिवार के सदस्य से भेंट कर उन्हें फौरी राहत […]

You May Like

Breaking News