file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

बधाई- हिमाचल की दिव्यांग क्रिकेट टीम ने लखनऊ में उत्तर प्रदेश टीम को 66 रन से हराया, कप्तान रमेश कायथ ने 52 बॉल में खेली 82 रन की नाबाद पारी

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

लखनऊ में आयोजित सरदार वल्लभ भाई पटेल नेशनल T 20 कप का शुभारंभ भारत रत्न अटल बिहारी वाजपाई इकाना इंटरनेशनल स्टेडियम मे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने किया।

प्रतियोगिता का पहला मैच हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश के मध्य खेला गया जिसमें हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन फॉर दिव्यांग ने 66 रन से जीत हासिल की। उत्तर प्रदेश की टीम ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया।

हिमाचल प्रदेश दिव्यांग क्रिकेट टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 151 रनो का लक्ष्य रखा। जिसमे हिमाचल प्रदेश के कप्तान रमेश कायथ ने धमाकेदार पारी खेल 52 बाल में 82 रन बनाकर नाबाद लौटे।

वहीं दूसरी पारी में बल्लेबाजी करते हुए उत्तर प्रदेश की टीम 12.3 ओवर्स में मात्र 85 रन ही बना पाई हिमाचल प्रदेश ने अपनी गेंदबाजी का दमखम दिखाया जिसमे संदीप ने 5 विकेट और गुरमीत धीमान ने 2 विकेट लिए।

प्लेयर ऑफ द मैच से संदीप को नवाजा गया तो वही सर्वाधिक सिक्सर 7 सिक्सर के अवार्ड से रमेश कायथ को दिया गया।

टीम कप्तान रमेश कायथ ने बताया की इस कप मे 20 टीमें भाग ले रही है और पहला मैच हिमाचल ने जीत लिया है और आगे आने वाले मैचों मे भी हिमाचल टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी।

हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन फॉर दिव्यांग के अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर ने टीम के अच्छे प्रदर्शन पर सभी खिलाड़ियों को बधाई दी और कहा कि हिमाचल प्रदेश टीम आगामी मुकाबलों में इसी तरह प्रदर्शन कर प्रतियोगिता अपने नाम करेगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

कार्रवाई- हिमाचल में दो करोड़ 20 लाख 90 हजार रुपये की नकदी जब्त

Wed Nov 2 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमलानिर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि विधान सभा चुनावों के दृष्टिगत लागू आदर्श आचार संहिता के दौरान पुलिस विभाग द्वारा प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर की गई नाकाबंदी के दौरान 5 लाख रुपये की नकदी जबकि लगभग 1 लाख 90 हजार रुपये मूल्य की 1215.470 लीटर […]

You May Like

Breaking News