बड़ी खबर- सुखविंद्र सिंह सुक्खू बने हिमाचल के मुख्यमंत्री, मुकेश अग्निहोत्री उप मुख्यमंत्री, कल 2 बजे रिज पर लेंगे शपथ

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

विधानसभा चुनाव में हमीरपुर जिला के नादौन विधानसभा क्षेत्र से विधायक जीत कर आये सुक्खविंद्र सिंह सुक्खू को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है।

सुक्खविंद्र सुक्खू कल मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। जबकि ऊना हरोली से जीत कर आये मुकेश अग्निहोत्री उप मुख्यमंत्री होंगे। विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद सुक्खू ने कहा कि आम परिवार से उठ कर राजनीति की शुरुआत की है।

एनएसयूआई, युवा कांग्रेस और कांग्रेस का अध्यक्ष कांग्रेस हाई कमान ने बनाया। अब जो जनता से वादे किए है उन्हें पूरा किया जाएगा। थोड़ा समय दें हर वर्ग से जुड़े फैसले उनसे चर्चा कर लिए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि अग्निहोत्री उनके भाई है, विधायक दल का नेता रहते हुए आपसी सामंजस्य अच्छा रहा है। अब सीएम है तो भी समन्वय के साथ काम करेंगे।

इससे पूर्व देर शाम को विधायक दल के नेता सुक्खविंद्र सुक्खू ने राजभवन पहुंच कर सरकार बनाने का दावा किया। इस दौरान उनके साथ मुकेश अग्निहोत्री, कांग्रेस के पर्यवेक्षक भूपेश बघेल, भपिंद्र हुड्डा व प्रभारी राजीव और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह मौजूद रहे। मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री पद की कल सुबह 2 बजे शपथ होगी।

Share from A4appleNews:

Next Post

शिमला रिज पर होगा "सुक्खू" व "अग्निहोत्री'' का "शपथ" ग्रहण समारोह, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल व प्रियंका गांधी रहेंगे मौजूद

Sat Dec 10 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमलाहिमाचल प्रदेश के नए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू व उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री 11 दिसम्बर को ऐतिहासिक रिज मैदान पर शपथ लेंगे। कल करीब 1:30 बजे शपथ ग्रहण समारोह होगा। जिसमें दिल्ली से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़के, कांग्रेस राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी व सोनिया गांधी भी […]

You May Like

Breaking News