IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

ABVP हिमाचल के 18 जिलों में 12 से 23 जनवरी तक करेगी सम्मेलन, शिक्षा व सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं पर होगी चर्चा

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद प्रदेश भर में प्रत्येक जिला में जिला सम्मेलन करेगी‌। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल से ही छात्र हित, समाज हित व राष्ट्र हित मे कार्य करने वाला छात्र संगठन है।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद केवल समस्या को उजागर ही नहीं करती बल्कि उसे समाधान तक ले जाने का कार्य करती है। विद्यार्थी परिषद ने हमेशा ही छात्र हितों के लिए आंदोलन लड़े हैं। यह बात शिमला में ABVP ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को सम्बोधित करते हुए कही।

ABVP के प्रांत मंत्री आकाश नेगी ने कहा कि विद्यार्थी परिषद का यह 75 वाँ वर्ष हैं। आज स्कूल से लेकर आईटीआई, आईआईटी व सभी राष्ट्रिय स्तर के शिक्षण संस्थानों में परिषद का काम पहुंचा है।

ABVP देश के सभी ज़िलों में ज़िला सम्मेलनों का आयोजन करेगी. यह जिला सम्मेलन 12 जनवरी से 23 जनवरी तक होंगे जिनमें 24 हजार के करीब छात्र भागीदार बनेगें।

इन सम्मेलनों में परिषद की स्कूल की इकाई, महाविद्यालय इकाई, विश्वविद्यालय इकाई वह सभी राष्ट्रीय स्तर के शिक्षण संस्थानों से ले कर के आईटीआई के छात्र इन जिला सम्मेलनों में भाग लेंगे। इन जिला सम्मेलनों में हिमाचल प्रदेश के प्रत्येक जिला के अंदर प्रत्येक शिक्षण संस्थान के छात्र भाग लेंगे।

सम्मेलनों में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला से जुड़ी शिक्षा क्षेत्र व समाज की समस्याओं पर प्रस्ताव भी पारित करेगी।

अपने अपने जिला में लोकल फार वोकल व अपने हाथों की कारीगरी को कैसे देश विदेश में प्रसिद्ध किया जाए इस पर भी सभी छात्रों से सुझाव लिए जाएंगे।

छात्रों द्वारा बताए गए मुद्दों पर खुले मंच पर छात्र नेताओं द्वारा भाषण दिए जाएंगे।

Share from A4appleNews:

Next Post

29 दिसंबर से बदलेगा मौसम, नववर्ष पर बर्फबारी की आस रह सकती है अधूरी, ठंड से अभी नहीं मिलेगी राहत…

Tue Dec 27 , 2022
एप्पल न्यूज़, शिमला प्रदेश में मौसम एक बार फिर अपने कड़े तेवर दिख सकता है।इसके साथ ही सर्द हवाओं से अभी निजात मिलने की संभावना कम ही नजर आ रही है। आने वाले दिनों में 29 दिसंबर से प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ प्रवेश कर रहा है। जिसके कारण ऊंचाई वाले […]

You May Like

Breaking News