क़ाज़ा सहित प्रदेश के अस्पतालों में मॉक ड्रिल का आयोजन

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल नेवस, शिमला

कोविड-19 मामलों में किसी भी बढ़ोतरी की स्थिति से निपटने के लिए अस्पतालों की तैयारियों की पड़ताल करने के लिए सीएचसी काजा ‘मॉक ड्रिल’ की गई है।

एडीसी अभिषेक वर्मा ने कहा कोविड संक्रमण के मामलों में वृद्धि के बीच एहतियाती उपायों के तहत कोविड अस्पताल में आयोजित होने वाली ‘मॉक ड्रिल’ का निरीक्षण किया गया।


मॉक ड्रिल में अस्पताल में कोविड मरीजों के लिए बेड की संख्या, टेस्टिंग इंफ्रास्ट्रक्चर, मैनपावर, ऐसे मरीजों के इलाज के लिए डिवाइस, ऑक्सीजन संसाधनों की जानकारी ली गई।

उन्होंने कहा, “हम COVID-19 मामलों में किसी भी तरह की वृद्धि होने पर किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए तैयार हैंI

यह मुकाबला करने के लिए हमारी तैयारियों पर नज़र रखने की एक कवायद है। फिलहाल, COVID-19 संक्रमण पूरी तरह से नियंत्रण में है और घबराने की कोई बात नहीं है।

अस्पताल में जांच की पर्याप्त सुविधाएं हैं और हम किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए तैयार हैं। इस मौके पर बीएमओ डा तेंजिन नोरबू सहित स्टाफ मौजूद रहा।

Share from A4appleNews:

Next Post

"जयराम सरकार" के संरक्षण में पनपा "पेपर लीक माफिया"- JOA ही नहीं 2 और पेपर भी थे "लीक", अभी होंगे और भी बडे़ खुलासे- सुक्खू

Tue Dec 27 , 2022
60 दिन के बाद पोस्टपोन की गई भर्तियां फिर से हो जाएगी शुरूएप्पल न्यूज़, शिमलाहिमाचल कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर की महिला कर्मचारी की JOA IT पेपर लीक में गिरफ्तारी के बाद सरकार ने चयन आयोग सस्पेंड कर दिया है और भर्तियों पर भी रोक लगा दी है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह […]

You May Like

Breaking News