महिला मण्डल सेऊबाग ने जीता “टग ऑफ वॉर” जीते 21 हजार व ट्राफी पर किया कब्ज़ा

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, सीआर शर्मा आनी

आनी में आयोजित सिराज कप क्रिकेट प्रतियोगिता में इस बार महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से महिला मंडलों की रस्सा कशशी प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से आईं 11 टीमों ने भाग लिया।

प्रतियोगिता का फाईनल मुकाबला गुरुवार को महिला मंडल खनाग व महिला मंडल सेऊबाग के मध्य खेला गया। दोनों टीमों के मध्य हुए कड़े मुकाबले में सेऊबाग टीम ने खनाग टीम को 2 एक से शिकस्त देकर विजेता का खिताब हासिल किया।

प्रतियोगिता में प्रथम रही सेऊबाग टीम को समाजसेवी घनश्याम शर्मा की ओर से 21 हजार रु का 

नकद ईनाम तथा क्लब की तरफ से  ट्राफी ईनाम स्वरूप भेंट की गई. जबकि द्वितीय स्थान पर रनर अप रही महिला मण्डल खनाग की टीम को क्लब की तरफ से ग्यारह हजार व ट्राफी ईनाम में दिया गया। 

Share from A4appleNews:

Next Post

DC ने शिमला हवाई अड्डे से संबंधित पर्यावरण प्रबंधन समिति की बैठक ली, पक्षियों के खतरे को रोकें

Fri Feb 17 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने वर्चुअल माध्यम से शिमला हवाई अड्डे से संबंधित पर्यावरण प्रबंधन समिति की बैठक ली.उन्होंने ठोस कचरा प्रबंधन, पर्यावरण एवं वन्य प्राणी की हवाई अड्डे के समीप गतिविधियों और हवाई अड्डे के निकट गांव में कचरा प्रबंधन पर गहनता से विचार-विमर्श किया और […]

You May Like

Breaking News