IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

नेशनल साइंस डे- हिमकोस्ट ने विज्ञान विषय में अव्वल छात्रों को राज्य स्तरीय युवा विज्ञान पुरस्कार देकर किया समानित

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

हिमाचल प्रदेश विज्ञान ,प्रौद्योगिकी और पर्यावरण परिषद द्वारा शिमला के गेयटी थिएटर में राज्य स्तरीय नेशनल साइंस दिवस 2023 के मौके पर युवा विज्ञान पुरस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इसमें विज्ञान विषय में अव्वल छात्रों को युवा विज्ञान पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने मुख्य अतिथि के रुप में शिरकत की।

इस मौके पर मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना ने कहा कि आज का युग विज्ञान का है और देश में वैज्ञानिकों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनाते हुए विश्व भर में भारत का नाम रोशन किया है।

इसी दिशा में राज्य के विज्ञान में होनहार बच्चों को प्रोत्साहन देने के लिए युवा विज्ञान पुरस्कार दिया जा रहा है ताकी बच्चे विज्ञान के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करें।

वही निदेशक पर्यावरण,विज्ञान एवम प्रौद्योगिकी ललित जैन ने कहा कि प्रदेश के कुल 63 बच्चों को युवा विज्ञान पुरस्कार से सम्मानित किया है।

इनमें से 10 बच्चों को 10 हजार से एक लाख रुपए का नकद दिया गया है ताकि बच्चों को प्रोत्साहन मिल सके। क्योंकि एक छोटा सा बीज भी अंकुरित होकर बड़ा बदलाव लाने में कामयाब हो सकता है ।

Share from A4appleNews:

Next Post

ADB ने हिमाचल में 1311.20 करोड़ की पर्यटन अधोसंरचना परियोजनाओं को दी सैद्धांतिक मंजूरी-CM

Tue Feb 28 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां बताया कि एशियन विकास बैंक (एडीबी) ने प्रदेश में पर्यटन अधोसंरचना विकसित करने के लिए 1311.20 करोड़ रुपये की परियोजना को सैद्धांतिक रूप से मंजूरी प्रदान की है। इसमें नई एडीबी परियोजना की ट्रेंच-1 की उप-परियोजनाएं शामिल हैं।मुख्यमंत्री ने […]

You May Like

Breaking News