बधाई- राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव-23 में कोटगढ़ की आस्था शर्मा विजेता, राज्यपाल ने किया सम्मानित

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने राजभवन में आस्था शर्मा को सम्मानित किया। आस्था शर्मा ने केन्द्रीय युवा कार्य एवं खेल मंत्रालय द्वारा नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव 2023 में प्रथम स्थान प्राप्त कर हिमाचल को गौरवान्वित किया है।

वह सेंटर ऑफ एक्सीलेंस कॉलेज, संजौली, शिमला में बीएससी द्वितीय वर्ष की छात्रा हैं। राज्यपाल ने आस्था शर्मा को हिमाचली टोपी, शॉल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और इस उपलब्धि के लिए उन्हें हार्दिक बधाई दी।


आस्था शर्मा शिमला जिला के कोटगढ़ के लोशटा गांव की रहने वाली हैं। उनके पिता मनमोहन शर्मा एक सेब बागवान हैं तथा माता रेखा शर्मा गृहिणी हैं।
इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि ज्ञान अर्जित करने से ही व्यक्ति का सम्मान और प्रतिष्ठा होती है। महान लेखक, कवि और कलाकार आदि अपनी प्रतिभा से ही जाने जाते हैं। उन्होंने आस्था शर्मा को कड़ी मेहनत करने और जीवन में सफलता हासिल करने के लिए प्रेरित किया।
राज्यपाल ने कहा कि वह न केवल प्रदेश, बल्कि देश की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
इस अवसर पर लोकायुक्त, न्यायमूर्ति चंद्र भूषण बरोवालिया भी उपस्थित थे।
.0.

Share from A4appleNews:

Next Post

रामपुर हाइड्रो प्रोजेक्ट RHPS बायल में राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस मनाकर किया सुरक्षा सप्ताह का आगाज

Sat Mar 4 , 2023
एप्पल न्यूज़, निरमण्ड कुल्लू रामपुर एचपीएस (412 मेगावाट), बायल के मुख्य कार्यालय परिसर के प्रांगण में आज 04 मार्च, 2023 को राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें प्रथम चरण में कर्मचारियों को सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। साथ ही सीआईएसएफ के माध्यम से अग्नि बचाव और आपातकालीन स्थितियों […]

You May Like

Breaking News