file_0000000041688207ba39fa13793d26ef
previous arrow
next arrow
IMG-20261121-WA0013
previous arrow
next arrow

निरमंड का हेमंत लेगा शिमला जिले के सुन्नी के प्री आरडी कैंप में हिस्सा

IMG_20261107_092748
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, आनी

   जिला कुल्लू के निरमण्ड स्थित राजमाता शांति देवी आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला निरमंड के एनएसएस यूनिट एक स्वंयसेवी  हेमंत शर्मा का चयन प्री आरडी कैंप के लिए हुआ है। हेमंत शर्मा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुन्नी में आगामी 27 दिसंबर से 31 दिसंबर तक होने वाले प्री आर डी कैंप में भाग लेगा ।

एनएसएस यूनिट निरमण्ड के कार्यक्रम अधिकारी रवि शर्मा व संध्या वर्मा ने बताया की विद्यालय से युवा नेतृत्व शिविर में भाग लेने के लिए कुल्लू जिले के सेंज के लिए विद्यालय से 4 स्वय सेवी का चयन किया गया था जिसमें 4 जिलो के स्वयंसेवीयो ने हिस्सा लिया था ।

ये  प्रतियोगिता अक्टूबर माह में कुल्लू जिला के सेंज में आयोजित की गई थी | जहां पर हेमंत शर्मा का प्रदर्शन बेहतर रहा और उनका चयन प्री आरडी कैंप के लिए हुआ |अब यह प्री आरडी कैंप शिमला जिले के सुन्नी में आयोजित किया जा रहा है। जिसमें निरमंड स्कूल के स्वयंसेवी हेमंत कुमार को अपनी प्रतिभा को दिखाने का मौका मिलेगा ।

विद्यालय के कार्यवाहक प्रधानाचार्य हरीश शर्मा ने विद्यालय के स्वयंसेवी हेमंत कुमार को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दी है । विद्यालय की अन्य स्वयंसेवी भी हेमंत के चयन से खुश है।

उल्लेखनीय है कि विद्यालय से इसे पूर्व भी अनेक स्वयंसेवीओं का चयन इस तरह की प्रतियोगिता के लिए हो चुका है जोकि विद्यालय के लिए गर्व की बात है ।

Share from A4appleNews:

Next Post

क्रिसमस व नववर्ष पर शिमला शहर में उन्हीं छोटी गाड़ियों को मिलेगा प्रवेश, जिनके पास होटल की बुकिंग, टुटीकंडी बाईपास से मिलेगी शटल बस सेवा

Sat Dec 24 , 2022
के लिए जिला प्रशासन ने जारी की हिदायतें शिमला, 24 दिसंबरः क्रिसमस व नववर्ष के अवसर पर शिमला शहर व साथ लगते क्षेत्रों में यातायात प्रबंधन बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन शिमला ने कुछ हिदायतें जारी की हैं। प्रशासन ने कसुम्पटी, पंथाघाटी, मैहली, ढली, मशोबरा, नालदेहरा व कुफरी के […]

You May Like

Breaking News