IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

मकालू- ल्होत्से पर्वत फ़तह करने वाले पर्वतारोही अमित नेगी ने शिमला में मुख्यमंत्री से की भेंट

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

पर्वतारोही अमित नेगी ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू से भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री को अवगत करवाया कि 15 मार्च, 2023 से वह 8091 मीटर ऊंचे अन्नापूर्णा पर्वत, मकालू पर्वत (8481 मीटर), ल्होत्से पर्वत (8516 मीटर) और 8167 मीटर ऊंचे धौलागिरी शिखर का पर्वतारोहण करेंगे।


मुख्यमंत्री ने उन्हें आगामी अभियानों के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वह देश व प्रदेश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
अमित नेगी ने वर्ष 2021 में माउंट एवरेस्ट फतेह किया था। यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह जिला किन्नौर से पहले युवा हैं।
इस अवसर पर बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी, शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, विधायक सुरेश कुमार, नीरज नय्यर एवं रवि ठाकुर भी उपस्थित थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

'जयराम' की तरह 'सुक्खू' भी "पलटे"- अब पहली से आठवीं कक्षा तक सभी विद्यार्थियों को वर्दी के लिए मिलेंगे 600 रुपये

Mon Mar 13 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला राज्य सरकार ने पहली से आठवीं कक्षा तक के सभी लड़कों व लड़कियों को निःशुल्क स्कूल वर्दी के लिए 600 रुपये प्रति विद्यार्थी प्रदान करने का निर्णय लिया है। इससे प्रदेश के लगभग 5.25 लाख विद्यार्थी लाभान्वित होंगे। यह जानकारी मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज […]

You May Like

Breaking News