IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

जयराम बोले- कांग्रेस ने सता के दम पर किया चुनाव प्रभावित, सुक्खू बोले- कांग्रेस की जीत का संदेश अब कर्नाटक भी जीतेंगे

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, शिमला

नगर निगम शिमला में 10 साल बाद कांग्रेस पार्टी को बड़ी जीत मिली है। कांग्रेस पार्टी ने 34 में से 24 सीटों पर कब्जा किया है जबकि भाजपा के खाते में 9 और सीपीआईएम के खाते में 1 सीट आई है। इस जीत से कांग्रेस पार्टी काफी उत्साहित है और जीत का जश्न मुख्यमंत्री आवास से लेकर कांग्रेस ऑफिस तक देखने को मिला। जहां पार्टी प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू अन्य नेताओं ने पहुंचकर पत्रकार वार्ता की और जनता का आभार जताया।

,मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस बड़ी जीत को जनता की जीत करार दिया और कहा कि कांग्रेस के 5 माह का कार्यकाल और कांग्रेस की गारंटीयां जनता के लिए हितकारी रही है। यही वजह है कि जनता ने कांग्रेस पार्टी को नगर निगम शिमला में भारी मतों से जिताया है। उन्होंने कहा कि हम इस बड़ी जीत से खुश हैं लेकिन शिमला के विकास के लिए वचनबद्ध हैं। भाजपा के अनुराग ठाकुर सहित बड़े नेता प्रचार के लिए पहुंचे थे। इस जीत का संदेश पूरे देश में जायेगा।

वीओ,,,कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने कहा कि कि यह कांग्रेस की बड़ी जीत है। जिसके लिए वह शिमला की जनता का धन्यवाद करती है क्योंकि शिमला में सभी प्रदेश भर से लोग रहते हैं ऐसे में इस जीत के मायने बहुत बड़े हैं।

उधर पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने नगर निगम चुनावों में सभी चुने हुए पार्षदों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मैं जनता के जनमत को स्वीकार करता हूं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने इन नगर निगम चुनावों को बुरी तरह से प्रभावित करने का पूर्ण प्रयास किया। अगर ध्यान से देखा जाए तो शिमला नगर निगम को एक ऑर्गेनिक मैंडेट नहीं मिल पाया, क्योंकि कांग्रेस के नेताओं ने बाहर के विधान सभा क्षेत्र से शिमला नगर निगम में बड़ी तादाद में वोट बनाए थे इससे चुनाव प्रभावित हुआ।

Share from A4appleNews:

Next Post

राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूलों के निर्माण के लिए जून माह में शुरू होगी निविदा प्रक्रिया- मुख्यमंत्री

Fri May 5 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने लोक निर्माण विभाग को 10 राजीव गांधी डे-बोर्डिंग स्कूलों के निर्माण के लिए निविदा प्रक्रिया जून, 2023 में आरम्भ करने के निर्देश दिए हैं ताकि इन स्कूलों का निर्माण कार्य शीघ्र-अतिशीघ्र शुरू किया जा सके। उन्होंने बुधवार सायं शिक्षा विभाग की […]

You May Like

Breaking News