सभी प्रदेशवासियों को.jpg
previous arrow
next arrow

पुण्यतिथि पर छोटा शिमला स्थित सद्भावना चौक पर स्व राजीव गांधी को किया याद

8.6.26 SJVN CORP AD HINDI
previous arrow
next arrow

धनी राम शांडिल, विक्रमादित्य सिंह, प्रतिभा सिंह सहित अन्य ने दी श्रद्धांजलि 

एप्पल न्यूज़, शिमला

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर आज छोटा शिमला स्थित सद्भावना चौक पर आंतकवाद विरोधी दिवस मनाया गया और पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
इस दौरान स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कर्नल डॉ धनि राम शांडिल, लोक निर्माण एवं युवा सेवाएं व खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह, सांसद एवं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह, विधायक कुलदीप सिंह राठौर व हरीश जनारथा, महापौर नगर निगम शिमला सुरेंद्र चौहान, उपमहापौर उमा कौशल सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने पुष्पांजलि अर्पित कर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर सूचना एवं जन संपर्क विभाग के कलाकारों द्वारा भजन कीर्तन भी प्रस्तुत किये गए।

Share from A4appleNews:

Next Post

राजीव गांधी की दूरदर्शी सोच के कारण समाज में आया सकारात्मक परिवर्तन, CM ने शिमला में ‘राजीव गांधी-21वीं सदी के दूरदर्शी’ प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

Sun May 21 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की 33वीं पुण्यतिथि पर शिमला के गेयटी थियेटर में ‘राजीव गांधी-21वीं सदी के दूरदर्शी’ प्रदर्शनी का शुभारंभ किया।इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अपने छात्र दिनों को याद करते हुए कहा कि भारतीय राष्ट्रीय छात्र […]

You May Like

Breaking News