हादसा-रोहड़ू में HRTC बस की ब्रेक फेल, टला बड़ा हादसा

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, रोहड़ू शिमला

शिमला राजधानी शिमला के उपमंडल रोडू में आज सुबह उस समय बड़ा हादसा टल गया जब एचआरटीसी बस की ब्रेक फेल हो गई। चालक की सूझबूझ से बस खाई में गिरने से बच गई और सवारियों की जान भी बच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस नं एचपी 10बी, 6851 तांगणू से चडगांव रोहडू की तरफ़ आ रही थी।

लगभग 7.45वजे जब बस बरशील कैंची के पास पहुंची तो अचानक बस की ब्रेक फेल हो गई।
ब्रेक फेल होने के कारण बस चालक कृष्ण दास ने सुझ बुझ से बस को पहाड़ी से टकरा दी और निचे खाई में गिरने से बचाया। बस में सवार सभी यात्री सूरक्षित है।

जिन्हें हल्की चोटे आई है। उन्हें सिविल अस्पताल में लाया गया है। जहां उनका उपचार किया जा रहा है।स्थानीय पुलिस मौका पर जा कर कार्यवाही कर रही है।

Share from A4appleNews:

Next Post

HRTC चालक व परिचालकों के ओवरटाइम व रात्रि भत्ते के लिए 4.50 करोड़ जारी, HRTC ड्राइवर यूनियन ने जताया सरकार का आभार

Fri Jun 2 , 2023
एप्पल न्यूज़, शिमला मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने यहां कहा कि राज्य सरकार ने हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) के चालकों और परिचालकों को ओवरटाइम और रात्रि भत्ते के भुगतान के लिए 4.50 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि पिछले लगभग तीन वर्षों से एचआरटीसी के […]

You May Like