IMG_20260124_200231
previous arrow
next arrow

हिमाचल में 30 जून तक खराब रहेगा मौसम, 3 दिन की राहत के बाद 4 जुलाई से फिर सक्रिय होगा मानसून

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

हिमाचल प्रदेश में 24 जून को मानसून ने दस्तक दे दी है. मॉनसून की एंट्री भारी तबाही के साथ हुई. मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की मानें, तो 30 जून तक प्रदेश भर में बारिश की संभावना है।

प्रदेश के सभी 12 जिलों में लगातार बारिश का दौर जारी है। अब तक सबसे कम बारिश जिला लाहौल स्पीति में दर्ज की गई है।

मौसम विज्ञान केंद्र ने सिरमौर, शिमला, हमीरपुर, बिलासपुर, चंबा और सोलन में बारिश की संभावना जाहिर की है, जबकि 1 जुलाई से 3 जुलाई तक प्रदेश में कम बारिश की संभावना है। इसके अलावा 4 जुलाई को पश्चिमी विक्षोभ एक बार फिर सक्रिय होगा और प्रदेश भर में ज्यादा बारिश होगी।

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. सुरेंद्र पॉल ने बताया कि अब तक जून महीने में 29 फीसदी तक ज्यादा बारिश दर्ज की गई है।

जून महीने में भी सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है सबसे ज्यादा बारिश सोलन और मंडी जिला में दर्ज की गई।

जिला मंडी में करीब सामान्य से करीब 100 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है।

डॉ. सुरेंद्र पॉल ने बताया कि मई महीने में भी बीते 19 सालों में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई थी। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के साथ स्थानीय प्रशासन ने लोगों से एहतियात बरतने की भी अपील की है।

Share from A4appleNews:

Next Post

ब्रेकिंग- हिमाचल सरकार ने कर्मचारियों की "ट्रांसफर" पर फिर लगाई रोक, केवल महीने के आखिरी 4 दिन ही होंगे आदेश

Thu Jun 29 , 2023
एप्पल न्यूज, शिमला राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि विभिन्न विभागों में सरकारी कर्मचारियों की तैनाती और तबादलों से संबंधित सभी मामले, जिन पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के विचार की आवश्यकता है, उन पर महीने के अंतिम चार कार्य दिवसों में विचार किया जाएगा। […]

You May Like

Breaking News