सोशल मीडिया पर 17 की छुट्टी की वायरल हुई “फेक चिट्ठी” की जांच “साईबर सैल” को सौंपी

IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला
शिक्षा सचिव डॉ. अभिषेक जैन ने बताया कि सोशल मीडिया पर 17 अगस्त को शिक्षण संस्थानों में छुट्टी की एक चिट्ठी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जो फेक है।

उन्होंने बताया कि इस फेक चिट्ठी की जाँच का ज़िम्मा साइबर सेल को दे दिया गया है। इस फ़र्ज़ी चिट्ठी को बनाने वाले के ख़िलाफ़ सख़्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

उन्होंने कहा कि राज्य स्तर पर केवल 16 अगस्त को शिक्षण संस्थानों में छुट्टी करने का फ़ैसला लिया गया था, जबकि 17 अगस्त को छुट्टी करने का कोई निर्णय नहीं हुआ है।

स्थानीय हालात को देखते हुए जिला दंडाधिकारी और एसडीएम शिक्षण संस्थानों को बंद करने का निर्णय ले रहे हैं।

Share from A4appleNews:

Next Post

NHAI ने पुलों और अन्य संरचनाओं के डिजाइन एवं निर्माण की समीक्षा के लिए की "डिजाइन प्रभाग" की स्थापना

Thu Aug 17 , 2023
एप्पल न्यूज़, दिल्ली पुलों, विशेष संरचनाओं और सुरंगों के डिजाइन एवं निर्माण की प्रभावी समीक्षा के लिए, एनएचएआई ने एक डिजाइन प्रभाग की स्थापना की है जो देश भर के राष्ट्रीय राजमार्गों पर मौजूद पुलों, संरचनाओं, सुरंगों और आरई दीवारों की योजना, डिजाइन, निर्माण और रख-रखाव की नीति और दिशानिर्देश तैयार करेगा। प्रभाग इस परियोजना की […]

You May Like

Breaking News