शिमला में पैट्रोल के लिए हाहाकार, लग रही लंबी कतारें, कई पैट्रोल पंप ड्राई, “हिट एंड रन” कानून का विरोध

IMG_20251207_105330
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज, शिमला

हिंट एंड रन कानून के विरोध में हड़ताल पर बैठे ड्राइवरों की हड़ताल से प्रदेश में हालात खराब होते जा रहे हैं। पेट्रोल की किल्लत जैसी स्थिति पैदा हो रही है।

राजधानी शिमला के कई पेट्रोल पंप ड्राई है तो जहां पेट्रोल मिल रहा है वहां गाड़ियों की लंबी कतारें लगी हुई है जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

शिमला में पेट्रोल पम्प पर तेल भरवाने के लिए होड़ मची हुई है। स्थिति न बिगड़े ट्रेफिक सुचारू रूप से चलता रहे इसके लिए पेट्रोल पम्प पर चार से पांच पुलिस कर्मी तैनात किए है।

वन्ही विक्ट्री टनल के नजदीक स्थित ताराहाल पेट्रोल पंप पर पेट्रोल डीजल भरवाने वाहन पहुंचे मालिकों का कहना है कि पैट्रोल के लिए लंबी कतारों में खड़े होकर डेढ़ दो घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा हैं। कुछ जगह तो पेट्रोल नही मिल रहा है जहां हैं वहां लंबी लाइनें लगी हैं।

ताराहाल पेट्रोल पंप के मैनेजर ने बताया कि उनके पास आज शाम तक का स्टॉक है। बीते कल भी पेट्रोल की गाड़ी आई है। अभी फिलहाल पेट्रोल दिया जा रहा है लेकिन शाम को अगर गाड़ी नहीं आती है तो दिक्कत हो सकती है।

Share from A4appleNews:

Next Post

सतवंत अटवाल को सौंपा DGP हिमाचल का अतिरिक्त कार्यभार, अधिसूचना जारी

Tue Jan 2 , 2024
एप्पल न्यूज़, शिमला DGP पद से संजय कुंडू को हाई कोर्ट के आदेशों के बाद आज हटाने के बाद IPS सतवंत अटवाल को DGP हिमाचल का अतिरिक्त कार्यभार सौंप दिया गया है। इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी गईं है। सतवंत अटवाल पूर्व में भी कुछ समय के लिए DGP […]

You May Like

Breaking News