श्रीखंड लंगर सेवा समिति व महावीर मंदिर समिति ने रामपुर बुशहर में पौधरोपण कर बचाया पर्यावरण

8
IMG_20260414_194415
previous arrow
next arrow

एप्पल न्यूज़, रामपुर बुशहर
श्रीखंड लंगर सेवा समिति रामपुर व महावीर मंदिर रामपुर के सदस्यों ने पर्यावरण दिवस के मौके पर रामपुर में पौधा रोपण कार्यक्रम आयोजित किया।

वहीं दूसरी ओर नवयुवक मंडल दत्तनगर में भी युवाओं ने भी पौधे लगाकर पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया। इसके साथ युवाओं द्वारा स्थानीय लोगों को अपने अपने आसपास सफाई रखने और खाली जगह से पर एक एक पौधा लगाने के लिए भी प्रेरित किया।

\"\"

साथ ही कोरोना महामारी के दौर में अपने और अपने परिवार को सुरक्षित रखने के लिए घरों में बने रहने का आह्वान किया। यदि बहुत ही जरूरी काम हो तो ही घरों से बाहर निकले।

इस अवसर पर धु्रव शर्मा, सुरेंद्र महाजन, सुशील बॉबी, वरुण शर्मा, अनिल ठाकुर, सिद्धार्थ शर्मा, प्रणब महाजन अभिषेक गुप्ता, हनी बंसल, सुधीर ठाकुर ,शिवम अग्निहोत्री ,क्षितिज शर्मा आदि मौजूद रहे।

वहीं दत्तनगर गांव में युवा कांग्रेस दत्तनगर के सौजन्य से पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें युवा कांग्रेस रामपुर के सचिव निशांत शर्मा, युवक मंडल दत्तनगर के प्रधान हितेश ठाकुर, राहुल, रोहित ठाकुर, तुनिष ठाकुर, रोबिन ठाकुर, प्रतीक शर्मा आदि उपस्थित थे।

Share from A4appleNews:

Next Post

Sat Jun 6 , 2020

You May Like

Breaking News